वीसी के जरिये कांग्रेस नेताओं की बैठक

वीसी के जरिये कांग्रेस नेताओं की बैठक
X
पीसीसी अध्य़क्ष ने सोनिया गांधी से की वार्ता , नाकाफी इंतजामों और हरियाणा कांग्रेस नेताओं ने मदद के लिए आगे आने का दिया सोनिया गांधी ने निर्देश

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा कोरोना महामारी को लेकर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। इस दौरान कुमारी सैलजा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को हरियाणा प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बारे में जानकारी दी, जिस पर सोनिया गांधी ने चिंता व्यक्त की। कुमारी सैलजा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को कोरोना महामारी और लॉकडाउन में हरियाणा में सरकार के इंतजामों और हरियाणा कांग्रेस द्वारा लोगों की मदद के लिए उठाए जा रहे क़दमों के बारे में भी अवगत कराया।

सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता कई हफ़्तों से देशवासियों की सेवा में लगे हुए हैं। लॉकडाउन के चलते जो ग़रीब मज़दूर अपने-अपने गांव की ओर रवाना हुए और उनकी परेशानियों को दूर करने का काम हमारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर किया है। आज भी, देश भर में, हर ज़िले के कांग्रेस के सिपाही इस काम में लगे हुए हैं। आप सब के समर्पण के लिए मैं अत्यंत आभारी हूँ।

बैठक में कुमारी सैलजा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से किसानों को आ रही समस्याओं के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि किसानों के लिए यह मौसम फसल काटने का है, परन्तु अभी तक प्रदेश में मशीनों और मजदूरों की किल्लत बनी हुई है। मशीनों को दूसरे राज्यों से आने में परेशानी हो रही है। मशीनें कम मात्रा में पहुंचने से इन मशीनों के फसल कटाई के दाम प्रति एकड़ 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इसके अलावा किसानों की फसल खरीद में भी देरी हो रही है।


Tags

Next Story