राहत की बात: कोरोना मुक्त हुआ एक बार फिर यमुनानगर

राहत की बात: कोरोना मुक्त हुआ एक बार फिर यमुनानगर
X
यमुनानगर में पांच दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिली गर्भवती महिला की अब नेगेटिव रिपोर्ट आ गई है। महिला को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर शहर के सामान्य अस्पताल स्थित मैटरनिटी वार्ड में अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर

कोविड-19 अस्पताल में पिछले पांच दिन से उपचाराधीन कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला की रिपोर्ट मंगलवार को नेगेटिव मिली है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला को गर्भवती होने पर ऐहतियात के तौर पर अंडर ऑब्जर्वेशन में शहर के सामान्य अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में आइसोलेशन किया है। महिला की नेगेटिव रिपोर्ट मिलने के बाद अब जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं रहा है। इससे पहले जिले में पॉजिटिव मिले आठ मरीज पहले ही स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि गत 26 मई को दिल्ली से एक छब्बीस वर्षीय गर्भवती महिला शहर के पुराना हमीदा में अपने मायके में लौटी थी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने महिला के सैंपल लेकर जांच के लिए ड्टोजे थे। गत 28 मई को महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली थी। जिसके बाद उसे शहर के ईएसआई अस्पताल में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भरती किया गया था। इसके बाद दोबारा महिला के सैंपल जांच के लिए ड्टोजे गए। मंगलवार को महिला के दोबारा ड्टोजे गए सैंपलों की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है। चूंकि महिला गर्भवती है, इसलिए उसे ऐहतियात के दौर पर अंडर ऑब्जर्वेशन के लिए शहर के सामान्य अस्पताल स्थित मेटरनिटी अस्पताल में आइसोलेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में इससे पहले आठ पॉजिटिव मरीज मिले थे। जो स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

जिले में अब कोरोना से पॉजिटिव कोई मरीज नहीं रहा है। लेकिन इसके बावजूद हम सभी का कर्त्तव्य है कि नियमों की पालना करते रहें। उन्होंने जिलेवासियों से सोशल डिस्टेंसिंग अपनाए जाने, मास्क पहनकर रखने समेत अन्य नियमों की कड़ाई से पालना करने की अपील की।


Tags

Next Story