Coronavirus: पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर विपुल गोयल फरीदाबाद की छात्राओं के लिए बने मसीहा, ये है मामला

Coronavirus: कोरोना वायरस के कारण पूरे देश के कई जिलों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। जिसके कारण सभी ट्रेनों को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। जिसके दौरान रोहतक मेडिकल कॉलेज में फंसी छात्राओं को पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने घर तक पहुंचाने का प्रबंध किया।
ये है मामला
कोरोना वायरस की दहशत बहुत ज्यादा ही बढ़ गई है। ये तीसरा सप्ताह कोरोना वायरस के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। जिसके कारण देश के कई जिलों को लॉकडाउन करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। साथ ही देश के सभी ट्रेनों को भी 31 मार्च तक बंद करने का निर्देश जारी किया गया है।
इसी क्रम में रोहतक के मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं को हॉस्टल खाली करने का निर्देश दे दिया। लेकिन प्रदेश में लॉकडाउन और ट्रेनों के संचालन बंद होने के कारण फरीदाबाद की छात्राएं होस्टल में ही फंसी रह गई।
सोशल मीडिया का लिया सहारा
छात्राओं ने अपनी परेशानी से अवगत कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। जिसके बाद ये खबर पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर विपुल गोयल को लगी। उन्होंने छात्राओं का दर्द समझा और फरीदाबाद की सभी छात्राओं के लिए मसीहा बनकर सामने आए। उन्होंने सभी छात्राओं को घर पहुंचाने का प्रबंध किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS