Coronavirus: राम रहीम का जेल से बाहर आने का सपना टूटा, पैरोल की अर्जी

हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने बड़ा झटका दिया है। इसी के साथ राम रहीम का जेल की सलाखों के बाहर आने का सपना टूट गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम रहीम की मां नसीब कौर ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए पैरोल के लिए आवेदन किया था। यह पैरोल की अर्जी सुनारिया जेल प्रशासन से होते हुए पैरोल हरियाणा सरकार तक पहुंची।
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने आज जेल प्रशासन की तरफ से आए राम रहीम की मां के आवेदन को खारिज कर दिया है। अब उन्हें रोहतक की सुनारिया जेल में ही रहना होगा।
सरकार के इस फैसले से राम रहीम के जेल से बाहर आने का सपना टूट गया है। राम रहीम सुनारिया जेल प्रसाशन से कई बार पैरोल की मांग कर चुका है। खबर है कि राम रहीम तीन हफ्ते की पैरोल चाहता था।
राम रहीम की मां नसीब कौर ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए पैरोल के लिए एक सप्ताह पहले आवेदन किया था। लेकिन सरकार डेरा प्रमुख को पैरोल देकर कानून व्यवस्था के मद्देनजर कोई मुसीबत मोल नहीं लेना चाहती।
इस समय कोरोना वायरस महामारी के चलते राम रहीम को पैरोल देना और भी बड़ी मुसीबत बन सकता है। सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट व अन्य सभी पहलुओं को देखते हुए उसकी पैरोल की अर्जी खारिज कर दी है।
राम रहीम की पैरोल पर यह बोले जेल मंत्री चौटाला
राम रहीम की पैरोल को लेकर उठे विवाद पर हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा की सरकार किसी के दवाब में आकर कोई फैसला नहीं लेती है। नियमो के अनुसार ही राम रहीम की पैरोल रद की गई है। सिरसा प्रशसन ने राम रहीम की पैरोल को लेकर अपनी रिपोर्ट दाखिल की
वहीं अकाल तख़्त के जत्थेदार द्वारा 0 हरियाणा सरकार पर राम रहीम की पैरोल देने में मदद करने के आरोप पर जेल मंत्री ने कहा कि जत्थेदार ने क्या कहा है, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन हरियाणा सरकार किसी के दबाव में फैसला नहीं लेती। जेल मंत्री ने कहा कि राम रहीम की पैरोल सिरसा प्रशासन द्वारा उनकी माता का स्वास्थ्य स्थिर व कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दी गई रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया गया और राम रहीम की पेरोल रद की गई है। ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS