कार सवार बदमाशों ने हमला कर डॉक्टर से लूटे 4 लाख, हालत गंभीर

X
By - faiyaz |12 Feb 2020 8:16 PM IST
डॉक्टर क्लीनिक बंद करके घर लौट रहा था उसी समय कार सवार बदमाशों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और चार लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
हरियाणा में क्राइम की वारदातें कम होती नहीं दिख रही हैं। ताजा ममला हरियाणा के रेवाड़ी से सामने आया है। यहां पर कार सवार बदमाशों ने एक डॉक्टर पर हमला कर दिया और 4 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर क्लीनिक बंद करके घर लौट रहा था उसी समय कार सवार बदमाशों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और चार लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। गंभीर हालत में डॉक्टर को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने वारदात को अंजाम गांव भट्ट शाना के पास दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS