पैदल घर जा रहे प्रवासी मजदूरों को गाड़ी ने कुचला, एक मासूम बच्चे समेत पांच की मौत

कोरोना लॉकडाउन के बीच जहां एक तरफ गरीब परिवार के लोग भूखे-प्यासे सड़कों पर भटक रहे हैं। वहीं लॉकडाउन के हालात को देखते हुए कई प्रवासी मजदूर अन्य राज्यों से पैदल अपने गांव लौट रहे हैं। दरअसल लॉकडाउन के चलते सभी आवाजाही बंद कर दिया गया।
साथ ही बस, ट्रेने की सुविधा को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया। लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों की आर्थिक स्थिति काफी बुरी होती जा रही है। जिससे लोग पैदल ही अपने गांव वापस लौट रहे हैं। इसी बीच एक खबर आई है कि हरियाण में आठ प्रवासी मजदूर पैदल अपने गांव वापस लौट रहे थे।
तभी अचानक रविवार को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने आठों मजदूरों को अपने चपेट में ले लिया। जो अपने गांव पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना नूंह से होकर गुजरने वाले कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे की है। बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर दिल्ली से अपने गांव जाने के लिए पैदल यात्रा कर रहे थे। बता दें कि हरियाणा सरकार की तरफ से कहा गया कि प्रवासियों को ले जाने के लिए रोडवेज ने 825 बसों को रवाना किया है।
सोनीपत से 110, रेवाड़ी से 80, जींद से 34 बसों को रवाना किया गया। यह बस सुविधा अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए है। सभी बसों को सेनिटाइज करके रवाना किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS