karnal : दो सगे भाइयों की जोहड में डूबने से मौत, पूरे गांव में मातम

करनाल। काछवा के बड़े गुरुद्वारे के पास स्थित खालसर जोहड में डूबने से दो बच्चों की मौत(Death) हो गई। बच्चों की आयु 13 व 11 वर्ष थी। शुभम व विशाल दोनों सगे भाई थे। घर के आंगन में खेलते कब जोहड (pond) में नहाने चले गए घर के किसी भी सदस्य को पता न ही चला। बच्चों की इस तरह मृत्यु से गांव में मातम का माहौल है।
घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। मां सोनिया के अनुसार 11 बजे दोनों बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे वह अपने घर के कामों में व्यस्त थी। जब थोड़ी देर में उन्होंने बच्चों को आवाज लगाई व नहीं आए तो गली में इधर उधर देखा किसी ने बताया कि दो बच्चों जोहड के आसपास दिखे थे। तब मां सोनिया चीखती हुई घर आई और जेठ को आवाज लगाई। जेठ रमेश कुमार जोहड में गया जैसे ही उसने एक बच्चे को निकाला दूसरे बच्चे का भी सिर दिखाई दिया।
बदहवासी में दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। स्थानीय सचेदवा अस्पताल में ले जाया गया लेकिन दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। दीपक छठी कक्षा तथा विशाल पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। पिता राजपाल ने बताया कि उसके दो लडके व एक छोटी लडकी है। दोनों लडके होनहार थे। पिता राजपाल, मां सोनिया, बच्चों की दादी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो- रो कर बुरा हाल था। पड़ोस की महिलाएं घर पहुंचकर बच्चों के मां बाप को ढांढस बंधा रही थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS