शिक्षा में बड़े स्तर पर सुधार के लिए सांसदों ने किया मंथन, मानव संसाधन मंत्रालय में हुई बैठक : अरविंद शर्मा

शिक्षा में बड़े स्तर पर सुधार के लिए सांसदों ने किया मंथन, मानव संसाधन मंत्रालय में हुई बैठक : अरविंद शर्मा
X
भाजपा सांसद (BJP MP) डा. अरविंद शर्मा (Dr. Arvind Sharma) ने कहा कि अमेरिका में हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के भव्य स्वागत और विशाल जनसभा को अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ संबोधित करके विश्व भर में रह रहे हर भारतीयों का सिर सम्मान से उंचा किया और पूरी दुनिया को यह जता दिया है कि भारत विश्व में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

भाजपा (BJP) सांसद डा. अरविंद शर्मा (Dr. Arvind Sharma) ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए बड़े स्तर पर योजना बनाई जा रही है। इसको लेकर सोमवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) उच्चतर विभाग में सांसदों की बैठक हुई।

भारत को विश्व गुरु बनाने का लिया संकल्प

सांसद अरविंद शर्मा के मुताबिक बैठक में सांसदों ने शिक्षा में सुधार के लिए अपने-अपने विचार रखे और इस बारे में बताया। साथ ही सांसदों ने भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्प लिया। अमेरिका में हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विश्व में अलग से संदेश देने का काम किया है और देश का नाम रोशन किया है। सांसद शर्मा बैठक में मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने हर भारतीय का सिर सम्मान से ऊंचा किया

डा. शर्मा ने कहा कि अमेरिका में हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत और विशाल जनसभा को अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ संबोधित करके विश्व भर में रह रहे हर भारतीयों का सिर सम्मान से उंचा किया और पूरी दुनिया को यह जता दिया है कि भारत विश्व में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आज पूरा विश्व दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है जिस प्रकार से हमारे देश भारत को विश्व के देशों का भरपूर समर्थन मिल रहा है इससे हमारे देश के लोगों का विश्व भर में सम्मान बढ़ा है।

निजी विश्वविद्यालयों में आरक्षण पर केंद्र ने किया अमल

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जो लक्ष्य 85 पार का रखा है और हर हाल में पूरा होगा। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। सांसद डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि संसद में भी निजी विश्वविद्यालय में आरक्षण की मांग उन्होंने रखी थी, जिस पर केंद्र सरकार ने अमल किया है। और उसी दिशा में काम चल रहा है, ताकि गरीब छात्र व छात्राओं को चिकित्सक की पढ़ाई के लिए वंचित न होना पड़े।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story