नागरिकता कानून को लेकर देश प्रधानमंत्री के साथ : अरविंद शर्मा

भाजपा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से देश का एक भी नागरिक प्रभावित नहीं होगा, ये तो सिर्फ कांग्रेस ही देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती। देश में जो हिंसा हो रही है उसके लिए विपक्ष को देश की जनता को जवाब देना होगा।
बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद डा. अरविंद शर्मा रोहतक पहुंचे और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में शिरकत की। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि कांग्रेस नेता अपने अंदर झांके और देश की जनता के सामने जवाब दे कि नागरिकता संशोधन कानून से देश के किस जाति व धर्म के लोग प्रभावित होंगे।
कांग्रेस सिर्फ इस कानून की आड़ लेकर देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह साफ कर चुके है कि देश के 130 करोड़ नागरिकों का इस कानून से कोई लेना-देना नहीं है और किसी भी धर्म का कोई भी नागरिक इस कानून से प्रभावित नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल के दौरान भी इस कानून के तहत लोगों को नागरिकता दी गई और उस वक्त जब भी इस कानून में संशोधन किया गया तो किसी भी दल ने विरोध नहीं किया था, लेकिन आज वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियां इस कानून का विरोध कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS