नूंह में आठ साल की मासूम बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या, खून से लथपथ मिला शव

फिरोजपुर झिरका के पास एक आठ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। तीसरी कक्षा की छात्रा का शव नग्न अवस्था में खून से लथपथ अरावती पर्वत शृंखला में मिला है।आशंका जताई जा रही है कि किसी दरिंदे ने मासूम का रेप किया और जुर्म छुपाने की नियत से उसकी जान ले ली।
गुरुवार को ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां की हुई थी। यह बच्ची अरावली पर्वत की शृंखला में बकरियों को ढूंढ़ने के लिए चली गई। शाम होते देख लड़की के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की।
लेकिन रात होने के कारण वह नहीं मिली। शुक्रवार सुबह लड़की की फिर तलाश की गई। घर से करीब तीन किलोमीटर दूर बच्ची का शव बरामद हुआ। रात में ज्यादा ठंड होने से खून से सना बच्ची का शव अकड़ा हुआ था।
गला दबाकर मारा
पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी दरिंदे ने बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी संगीता कालिया फिरोजपुर झिरका पहुंची और अरावली पर्वत स्थल का दौरा किया। पुलिस ने लड़की के शव को बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
संदग्धि देखा, पर शक नहीं हुआ
बच्ची के गांव के लोगों ने गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति को अरावली से एक बकरी लेकर नीचे उतरते हुए देखा, लेकिन उस पर किसी को शक नहीं हुआ। बच्ची का शव मिलने के बाद ग्रामीणों को शक है कि उनकी बेटी की हत्या उसी शख्स ने की होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS