नकली फौजी बन देता था चोरी की वारदात को अंजाम

नकली फौजी बन देता था चोरी की वारदात को अंजाम
X
करनाल पुलिस ने लॉक डाउन के बीच एक नकली फौजी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई जो आर्मी की वर्दी को पहनकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

हरिभूमि न्यूज: करनाल

सिटी थाना पुलिस ने एक नकली फौजी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पंजाब निवासी एक व्यक्ति फौजी की वर्दी पहन कर घूम रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली और सूचना मिलते ही पुलिस सेक्टर-4 एरिया में पहुंच कर छानबीन करने लगी। तभी आरोपित घूमता हुआ वहां पहुंचा और पुलिस ने उससे आई कार्ड मांगा, जो उसके पास नहीं था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस पुरी मुस्तैदी से कार्य कर रही थी। आरोपी सेक्टर-4 एरिया से पैदल जा रहा था। तभी पुलिस को आरोपित पर शक हुआ और उससे आई कार्ड मांगा। मगर उसने आई कार्ड होने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया, उसके बाद पुलिस ने गहनता से पूछताछ की, तो आरोपी ने पूरी बात बताई। जिसमें आरोपी ने बताया कि उसने फौजी का बैग चोरी कर लिया था। जिसमें उसकी वर्दियां व मेडल थे। उसको पहन कर वह चोरी की वारदात को अंजाम देता था और वह अंबाला में घूमता रहा, उसके बाद वह करनाल में पहुंचा, जहां उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Tags

Next Story