Fire : गुरुग्राम में सैनिटाइजर बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

गुरुग्राम(Gurugram) में एक सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आग(Fire) लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के काम में जुटी हैं लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार खेड़की दौला टोल के पास स्टेला नाम से एक कंपनी है। इस कंपनी में परफ्यूम बनाने का काम किया जाता है,लेकिन कोरोना संक्रमण फैलने के बाद से अब इस कंपनी में सैनिटाइजर भी बनाया जाने लगा है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में गैस के सिलेंडर फटने से यह आग लगी है। पुलिस ने आग की भयावहता को देखते हुए ऐहतियातन आसपास की कंपनियों और वहां रह रहे लोगों को वहां से हटा दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS