करनाल : पूर्व मंत्री के घर डाका, सीआईए से बताकर घर में घुसे बदमाशों ने की लाखों की लूट

हरियाणा के करनाल में शनिवार दोपहर बदमाशों ने खुद को सीआईए से बताते हुए दिवंगत पूर्व राजस्व मंत्री सुरजीत मान के घर में घुसकर जमकर लूटपाट की। लाखों के जेवर के साथ डेढ़ लाख नगद भी उठा ले गए। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा कि शनिवार दोपहर घर पर तीन बदमाश पहुंचे। उन्होंने दरवाजे की घंटी बजाई, रसोइया गेट खोलने आया तो बदमाशों ने बताया कि वह सीआईए से हैं घर के मालिक से मिलना है। रसोइयां ने गेट खोल दिया। और बदमाश अंदर आ गए।
घर में घुसते ही बदमाश अपने असली रूप में आ गए उन्होंने पिस्तौल के दम पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। पूर्व मंत्री की पत्नी, बेटा रणदीप मान और पुत्रवधु को बंधक बनाते हुए आलमारी की चाभी मांगी। परिवार के लोगों ने पुलिस को बुलाने की कोशिश की तो बदमाशों ने सबके मोबाइल फोन छीन लिए।
आधे घंटे तक घर पर बदमाशों का ये तांडव चलता रहा। अलमारी में रखे सारे गहने व जेवर बदमाशो ने एक बैग में भर लिया। और सबका मोबाइल बिना लौटाए ही वहां से फरार हो गए। इसके बाद किसी तरह परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच करने में जुट गई। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। साथ ही सीआईए की टीम भी अपना काम कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS