दोस्तों को गालियां देता था 11वीं का छात्र, खेतों में बुलाकर की हत्या

महम थाना क्षेत्र के गांव भैणी भैरों में 21 मई को प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी गई थी। जिसका शव सुबह दूर खेतों में नग्न अवस्था में मिला था। अभी प्रवासी मजदूर की चिता की राख भी ठंडी नहीं हो पाई थी कि अन्य घटना घट गई 27 मई शाम को दोस्तों ने ही खेतों में बुलाकर 11वीं के छात्र की हत्या कर डाली। हत्या की खबर के बाद गांव में सनसनी का माहोल है तथा डबल मर्डर से ग्रामीण सकते में हैं।
बताया जा रहा है कि छात्र सोमबीर उर्फ बबलू (19 ) पुत्र राजेंद्र गांव के ही एक निजी स्कूल में 11वीं में पढ़ाई करने के साथ-साथ घर का काम चलाने के लिए तुड़ी व ईंट ढ़ुलाई का काम भी करता था। बुधवार शाम सात बजे उसके ही साथ काम करने वाले उसके ही हम उम्र दोस्त उसे खेतों में बुलाकर ले गए। वहां जाकर उसे पहले ठंडा पिलाया उसके बाद एक ने पीछे से कस्सी के बिटे से सिर में वार कर दिया। उसके बाद सभी ने मिलकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आराेपियों ने मृतक के पिता को यह कर कर खेतों में बुलाया कि उसके बेटे सोमबीर का किसी के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ है। पिता ने जाकर देखा तो सोमबीर का शव पड़ा मिला तथा उसके सिर व अन्य भागों में चोट के निशान थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जांच करने के लिए एसएफएल इंचार्ज सरोज दहिया मलिक अपनी टीम के साथ देर रात मौके पर पहुंची तथा आवश्यक तथ्य जुटाए। डीएसपी पृथ्वी सिंह ने घटना स्थल का मुआयना कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया।
आरोपित बोले गंदी गाली देता था इसलिए पहले ही बनाया हुआ था मारने का प्लान
पुलिस पुछताछ में सामने आया है कि साथ में काम करने वाले अमित उर्फ नीतू व विष्णु ने उसे पहले ही मारने का प्लान बनाया था। इसी के चलते वे दोनों रात आठ बजे उसे घर से बुलाकर ले गए। पुलिस में दी शिकायत में मृतक के पिता राजेंद्र ने बताया कि उसके दो बेटे व एक बेटी है। वह तूड़ी का व्यापार करता है। उसके बेटे भी दोनों उसके साथ ही यह काम करते हैं। उसने बताया कि शाम 8 आठे बजे अमित उर्फ नीतू उसके बेटे को स्कूटी पर बैठका कर ले गया।
रात को साढ़े ग्यारह बजे उसके पास करतार का फोन आया तथा उसके बेटे के साथ झगड़ा होने की बात कही। उसने वहां जाकर देखा तो सोमबीर मृत अवस्था में पड़ा मिला तथा उसके सिर व अन्य शरीर पर चोटों के गहरे निशान मिले। पुलिस को बताया कि वह जब घर से जा रहे थे तो उनको रास्ते में रामधारी व करतार गाड़ी लिए खड़े मिले तथा उनको गाड़ी में बैठा लिया। घटना स्थल पर उनको छोड़ कर लापता हो गए। पुलिस ने देर रात उनको काबू करने में सफलता प्राप्त की।
डीएसपी पृथ्वी सिंह ने बताया कि प्रथम पूछताछ में सामने आया है कि कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर इनका आपस में झगड़ा हुआ था। आरोपितों ने हत्या का कारण उनको गंदी गालियां देना तथा उनका रास्ता रोकना बताया है। हालांकी अभी पुलिस पूछताछ में जुटी है। आरोपितों को कोर्ट में पेश कर उनको रिमांड पर लिया जाएगा। उसके बाद अन्य तथ्य जुटाए जाएंगे। पुलिस ने घटना स्थल से ठंडे की बोतल व कुछ नमकीन सहित अन्य सामान बरामद किया है।
हत्या वाले दिन ही दोनों आरोपितों ने उतरवाई थी मृतक के घर ईंट
बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन ही सुबह से लेकर शाम तक आरोपित मृतक के साथ थे। वे तूड़ी बेचकर वापिस आते वक्त ट्रैक्टर ट्राली में ईंटें भर कर लाते थे। मृतक के घर पर मकान का निर्माण कार्य चला हुआ था। किसी को उनपर शक ना हो इसलिए उन्होंने मृतक के काम में हाथ बंटाते हुए उनकी ईंट उतरवाने का काम भी किया था। घटना को अंजाम देने के बाद दादरी भाग गए थे। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन व अन्य लोगों की सहायता से उनको पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
सिर में लगी थी गहरी चोट
माैके पर पहुंचे लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के सिर में चोट का गहरा घाव था। उनको आशंका है कि जितना गहरा घाव था वह कस्सी के बिटे का नहीं हो सकता। हत्या के लिए कस्सी के बिटे की जगह हथौड़ा आदि भी प्रयोग किया हो सकता है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी है।
मृतक के पिता को दूर से शव दिखा गायब हाे गए आरोपित
मृतक के पिता को अपनी गाड़ी में बैठाकर घटना स्थल से थोड़ी दूर उतार कर आरोपित बोले आप वहां देखों हमसे देखा नहीं जाता इसलिए हम तो यहीं खड़े होंगे। जाकर देखा तो वहां वर उसके बेटे का शव पड़ा था। उसके बाद सभी गायब हो गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS