मां के बहन का उपचार कराने आयी युवती, दरिदों ने अपहरण कर किया बलात्कार

मां के साथ बहन का उपचार करवाने पहुंची युवती का अपहरण कर बलात्कार किया गया है। दो लोगों ने मौके का फायदा उठाकर युवती का अपहरण कर लिया। जिसके बाद खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया है।
गोहना के गांव खानपुर कलां अस्पताल में युवती मां के साथ बहन का उपचार कराने 30 अगस्त को आई थी। उस दौरान मां से थोड़ी होने पर गांव के दो अन्य युवकों ने अपहरण कर लिया। उसे अपनी बाइक पर जबरन बैठाकर पास के गांव के खेतों में ले गए। जहां पर उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में वह उसे छोड़कर चले गए। लड़की ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद दोनों युवकों के खिलाफ परिजनों के कहने पर लड़की ने खानपुर कलां थाना में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई
पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया जो उससे दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस ने सभी एंगल पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी सुशीला कुमारी ने कहा कि युवती ने गांव के दो युवकों पर अपहरण कर एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। युवती के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। लड़की का मेडिकल कराय। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। लड़की व दोनों युवकों के घर आमने-सामने हैं। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। निष्पक्ष जांच कर मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS