लड़की ने घर से लापता होकर प्रेमी से कर ली कोर्ट मैरिज, लड़का पक्ष ने कोर्ट के बाहर कर दी प्रेमिका के परिजनों की पिटाई

लड़की ने घर से लापता होकर प्रेमी से कर ली कोर्ट मैरिज, लड़का पक्ष ने कोर्ट के बाहर कर दी प्रेमिका के परिजनों की पिटाई
X
रोहतक में कोर्ट के सामने शनिवार दोपहर को उस समय बवाल हो गया, जब एक लड़की प्रेमी संग कोर्ट मैरिज के लिए पहुंची। लड़की के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए गए, लेकिन इस दौरान पहुंचे मायका पक्ष ने लड़की की उम्र डेढ़ माह कम बताकर हंगामा कर शादी का विरोध जताया।

रोहतक। कोर्ट के सामने शनिवार दोपहर को उस समय बवाल हो गया, जब एक लड़की प्रेमी संग कोर्ट मैरिज के लिए पहुंची। लड़की के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए गए, लेकिन इस दौरान पहुंचे मायका पक्ष ने लड़की की उम्र डेढ़ माह कम बताकर हंगामा कर शादी का विरोध जताया। इस दौरान लड़के पक्ष ने लड़की के चाचा समेत महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। लड़की के चाचा को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भर्ती करवाना पड़ा। काफी देर तक हंगामेे के बाद शादी हुई और पति-पत्नी को प्रोटेक्शन हाउस भेज दिया गया। इसके अलावा दोनों पक्षों को आर्य नगर थाना में भेजा गया।

मामले के अनुसार, निकटवर्ती गांव गढ़ी की लड़की सात दिन से लापता होने की शिकायत परिवार ने आईएमटी थाने में करवाई थी। शनिवार को लड़की शादी करने के लिए लड़के के साथ कोर्ट में पहुंच गई। पुलिस ने लड़की के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए। जिसमेें लड़की ने कहा है कि वह सहमति से शादी कर रही है। किसी का कोई दबाव नहीं है। इस दौरान लड़की के माता-पिता और चाचा समेत अन्य ग्रामीण कोर्ट में आ गए।

उन्होंने लड़की का आधार कार्ड दिखाते हुए उसकी उम्र डेेढ़ माह कम बताई। उन्होेंने उसे नाबालिग बताते हुए शादी का विरोध जताया। दोनों पक्षों के वकील की मौजूदगी में लड़के के साथियोें ने लड़की के परिजनों से मारपीट कर दी। लड़की के चाचा का मुंह लहू-लुहान हो गया। इसके अलावा परिवार की दो महिलाओं से भी मारपीट हुई है। मौके पर तैनात स्वैट टीम ने बीच बचाव करवाया। जिसके बाद दोनों पक्षों को आर्य नगर थाना भेजा गया। आरोेप है कि मनोज, रिंकू और जगफूल ने चोेट मारी हैं। पुुलिस ने लड़का पक्ष पर केस दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

-प्रेमी जोड़े को सुरक्षा मिली-

प्रेमी जोड़े द्वारा शादी होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा दे दी है। दोनाें को बाल भवन स्थित भवन में भेजा गया है। जहां दोनों को पुलिस सुरक्षा में रखा जाएगा। लड़की के बयान दर्ज होने के बाद कोर्ट ने शादी को मंजूरी दे दी है।

लड़की ने रिठाल के लड़के से कोर्ट मैरिज कर ली है। लड़की के 164 के बयान दर्ज करवाए हैं। रिठाल पक्ष पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

पहले भी प्रेमी जोड़ों को लेकर होती रही घटना-

कोर्ट के बाहर हुई यह घटना पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार लड़का, लड़की पक्ष के बीच मारपीट हो चुकी हैै। फिर भी इन मामलों से सबक नहीं लिया गया। यहां आए दिन प्रेमी जोड़े शादी करवाने के लिए आते रहतेे हैं। लेकिन उन्हें प्रर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल पाने की वजह से कई बार घटनाएं हो जाती हैं।

Tags

Next Story