गुरुग्राम में साइकिल पर पुलिस करेगी पेट्रोलिंग, गलियों में अपराधों पर कसेगी नकेल

आपने पुलिस को गाडी या दुपहिया वाहन पर पुलिस को पेट्रोलिंग करते हुए देखा होगा लेकिन अब गुरुग्राम पुलिस एक नई कवायद शुरू करने जा रही है। हरियाणा पुलिस गुरुग्राम में साइकिल पर पेट्रोलिंग करती दिखेगी। इसके जरिए तंग गलियों में अपराध पर लगाम लगाया जाएगा।
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में हरियाणा पुलिस ने अपने 80 जवानों को साइकिल से पेट्रोलिंग में तैनात किया है। पुलिस के अनुसार इसकी शुरुआत करने से पुलिस और आम नागरिकों के बीच संबंध भी मजबूत होंगे। गश्त पर रहने वाली पुलिस के पास टोर्च, डंडा, नोटबुक सहित अन्य जरूरी चीजें भी रहेंगी। इस पहल से पुलिस इलाके की तंग गलियों में भी आसानी से गश्त कर सकेगी। कई क्षेत्र ऐसे होते हैं जो बहुत भीड़भाड़ वाले होते हैं जहाँ पर बड़ी गाड़ियां या बाइक्स जल्दी नहीं चल सकती लेकिन साइकिल या पैदल चलकर पुलिस वारदात वाली जगह पर अधिक जल्दी पहुंच सकेगी।
बीट कांस्टेबल तैनात किए गए
गुरुग्राम पुलिस कमिशनर मोहम्मद अकील ने बताया कि शहर के हर क्षेत्र के लिए एक एक बीट कांस्टेबल तैनात किया गया है। हर कांस्टेबल को 3 महीने के लिए एक एरिया दिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर के अनुसार इससे पुलिस क्राइम स्पॉट पर जल्द से जल्द पहुंच सकेगी। पुलिस कमिश्नर ने अनुसार बीट कांस्टेबल की यह संख्या पर्याप्त नहीं है इसकी संख्या भी बढ़ाई क्षेत्र के अनुसार बढ़ाई जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS