गुरुग्राम कोर्ट में पेशी पर जा रही किन्नर को बदमाशों ने गोलियों से भूना, देखिए वीडियो

देश की साइबर सिटी में बदमाश एक बार फिर बेखौफ नजर आ रहे हैं। गुरुग्राम के सेशन कोर्ट के पास किन्नर को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया है। गुरुग्राम सेशन कोर्ट में पेशी पर जा रही किन्नर को दिन दहाड़े गोली मारी गई है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आपसी रंजिश का मामला मानकर जांच कर रही है।
गुरुग्राम के सबसे सुरक्षित क्षेत्रों में सेशन कोर्ट एरिया शामिल है। इसके बावजूद दिन दहाड़े बदमाशों ने किन्नर को गोलियों से भून दिया है। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए किन्नर जा रही थी। उसी दौरान गुरुग्राम कोर्ट के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है। जिसके बाद गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर हालत गंभीर है।
पुलिस जांच में जुटी
दिन दहाड़े किन्नर को गोली मारे जाने के बाद गुरुग्राम पुलिस जांच में जुट गई है। जहां पर गोली मारी गई उस स्थान की घेराबंदी की गई है। इसके अलावा निशानदेही कर बदमाशों के गोली मारने का सीन रिक्रिएट किया गया है। पुलिस का दावा है कि मामले में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।
ब्रेकिंग-गुरुग्राम कोर्ट के पास अज्ञात बदमाशो
— Rahul Grover (@grover_ra) February 26, 2020
ने दिनदहाड़े किन्नर को मारी गोली
घायल को हस्पताल में कराया गया भर्ती
गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए जा रही थी किन्नर @gurgaonpolice
मौके पर पहुच जांच में जुटी @Live_Hindustan @cmohry pic.twitter.com/d22xodzTYH
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS