हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष बने ज्ञानचंद गुप्ता, जानिए कौन हैं ये भाजपा विधायक

हरियाणा विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनी है। चुनाव परिणामों के 11 दिन बाद विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है। हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को बनाया गया है। ज्ञानचंद गुप्ता भाजपा के विधायक हैं।
पंचकुला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को हरियाणा विधानसभा का सर्व सम्मति से चुना गया है। जानकारी के मुताबिक सीएम मनोहर लाल ने ज्ञानचंद गुप्ता को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद जेजेपी नेता और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी समर्थन कर दिया। जिसके बाद सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया।
विधायकों को दिलायी गई शपथ
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के अलावा विधायकों को शपथ दिलायी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में विधायकों ने शपथ ली। कई विधायक अनुपस्थित होने के कारण शपथ नहीं ले सके। जिन्हें बाद में अब शपथ दिलायी जाएगी।
पूर्व सीएम पुत्र को हराया
पंचकुला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने चुनाव में पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन को हराया। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में पंचकुला सीट पर चंद्रमोहन को परास्त किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS