अरविन्द केरजरीवाल की पुत्री हर्षिता केजरीवाल का एवी विद्या मंदिर चीका पहुंचने पर स्वागत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केरजरीवाल की सुपुत्री हर्षिता केजरीवाल एवी विद्या मंदिर चीका पहुंची। स्कूल में पहुंचने पर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों विपिन्न अग्रवाल, रामनिवास, दुर्गा दास व स्कूल प्रिंसिपल कुसुम अरोड़ा ने हर्षिता केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया।
हर्षिता ने स्कूल के बच्चों से बात की और उन्हें मोटिवेट किया। हर्षिता केजरीवाल ने दसवीं कक्षा के छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि यहां से बच्चों को अपनी राह बनानी होती है।
यदि छात्र मन में ठान ले कि उन्हें परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने है तो वे अवश्य सफल होंगे। हर्षिता ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि देश के विकास में सबसे अधिक योगदान शिक्षा का रहता है। जिस देश के नागरिक अच्छी शिक्षा ग्रहण करते हैं वह राष्ट्र विकास के मामले में सदा अग्रणी रहता है ।हर्षिता ने छोटे बच्चों के साथ समय बिताया। बच्चों ने उन्हें कविता व गीत सुना काफी देर तक हंसाया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS