करनाल : यमुना के तेज बहाव में बह गए तीन छात्र, स्कूल से बंक मारकर गए थे नहाने

हरियाणा के करनाल में तीन छात्रों की यमुना नदी में नहाते वक्त तेज बहाव में बह गए। गोताखोरों की एक टीम उन्हें खोजने में लगी है पर अभी सूराग नहीं लग सका। ये सभी छात्र स्कूल के बहाने घर से निकले थे और वहां न जाने के बजाय नदी में नहाने का प्लान बनाकर वहां से निकल लिए।
मिली जानकारी के अनुसार करनाल के कुंजपुरा थाना क्षेत्र के महमदपुर के एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाले अभिषेक, अमित, गुरुचरण, सौरभ, हर्ष और गौरव स्कूल न जाकर बाइक से सीधे नलवी पार गांव यमुना नदी में नहाने पहुंच गए।
सभी 6 बच्चे नदी में नहाने के लिए उतरे उनमें से अभिषेक गहरे पानी में जाकर डूबने लगा, इसके बाद उसे बचाने के लिए अमित और गुरुचरण भी गहरे पानी में चले गए। ये देखकर बाकी के तीन बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक लोग वहां आ पाते तीनों गहरे पानी और तेज बहाव में लापता हो गए।
जानकारी मिलने के बाद कुंजपुरा पुलिस पहुंची, पर उनके साथ गोताखोर न देखकर ग्रामीणों में गुस्सा आ गया। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। देर शाम तक बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS