योग दिवस : हरियाणा में योग दिवस की तैयारी पूरी, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

पूरे देश में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारी जोरो से हो रही है। हरियाणा में योग दिवस को लेकर हो रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के नाम की सूची जारी कर दी है। मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री अमित शाह उपस्थित रहेंगे।
रोहतक में आयोजित इस कार्यक्रम में इस जिले की सभी विधानसभाओं के लोग उपस्थित रहेंगे। क्योंकि सभी विधानसभा को मिलाकर ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वहीं बाकी भाजपा के ज्यादातर विधायक अपने इलाके में बतौर मुख्य अतिथि होंगे।
वहीं पार्टी ने फैसला किया है कि जो लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने हैं वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुख्यालय वाली विधानसभा सीट पर कार्यक्रम आयोजित करें। इसी लिए इन सीटों से जीते विधायकों का कार्यक्रम बदला हुआ है।
इसके अलावा ज्यादातर विपक्षी दलों वाले विधानसभा सीटों पर होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभिन्न बोर्ड-निगम आदि के चेयरमैन बनाए गए हैं। भाजपा के अलावा विपक्षी पार्टियों ने भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS