Haryana Assembly Election 2019 : अरविंद शर्मा ने कांग्रेस और इनेलो पर साधा निशाना, कहा- झूठा प्रचार करने कुछ नहीं होता, जनता को सबकुछ मालूम है..

Haryana Assembly Election 2019 : अरविंद शर्मा ने कांग्रेस और इनेलो पर साधा निशाना, कहा- झूठा प्रचार करने कुछ नहीं होता, जनता को सबकुछ मालूम है..
X
भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने भी महासंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस व इनेलो को मौका देकर देख लिया है, जिन्होंने विकास करने की बजाए भ्रष्ट्राचार से ही फुर्सत नहीं मिली।

भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को मोखरा, महम व सुंदरपुर में महासंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों में गजब का उत्साह देखने को मिला और पूरा गांव भारत माता व भाजपा के नारों से गूंज उठा।

सांसद डा. शर्मा ने कहा कि पांच साल के कामकाज और विकास की गति से प्रदेश ने एक अलग ही मुकाम हासिल किया है, इसका सारा श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जाता है।

अब विकास की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं को अपनी अंतरआत्मा से सोचना चाहिए कि उन्होंने दस साल के शासनकाल में कौन से विकास कार्य करवाएं है। झूठ बोलने व भ्रामक प्रचार करने कुछ नहीं होता, प्रदेश की जनता को सब पता है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस व इनेलो को मौका देकर देख लिया है, जिन्होंने विकास करने की बजाए भ्रष्ट्राचार से ही फुर्सत नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी विपक्ष ने प्रदेश की जनता का बरगलना का प्रयास किया था, लेकिन प्रदेश की समझदार जनता विपक्ष की चाल समझ गई और विपक्ष को आईना दिखा दिया।

सांसद डॉ. अरिवंद शर्मा ने कहा कि अगर हम 55 सालों के कांग्रेस के राज की बात करें तो जनता स्वंय निर्णय ले लें कि उन्हें पहले क्या मिला। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार व भाई भतीजावाद का बोलबाला रहा। विधानसभा चुनाव में विपक्ष दहाई का अंक पार नहीं कर पाएगा।

सांसद अरविंद शर्मा ने कहा विपक्ष के झूठे छलावों में आने की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर शमशेर खरकड़ा, रमेश भाटिया, डा. आनंद, राजेंद्र सिंह, महेंद्र, सतबीर आदि मौजूद रहे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story