Haryana Assembly Election : प्रदेश में सुबह 7 बजे से होगी वोटों की गिनती, 22 स्थानों पर बनाए गए काउंटिंग सेंटर

Haryana Assembly Election : प्रदेश में सुबह 7 बजे से होगी वोटों की गिनती, 22 स्थानों पर बनाए गए काउंटिंग सेंटर
X
हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर मतदान 21 अक्टूबर को हुआ था। 24 अक्टूबर सुबह 7 बजे से मतगणना होगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) की मतगणना कल सुबह 7 बजे से होगी। हरियाणा में चुनाव आयोग की तरफ से कुल 22 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। जहां पर 90 विधानसभा के मतों की गिनती की जाएगी। सुबह 7 बजे से सबसे तेज www.haribhoomi.com/haryana-election-2019 पर महाराष्ट्र-हरियाणा के नतीजे लाइव देख सकते हैं।

प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों की गिनती के लिए जिलास्तर/जिला मुख्यालय पर इंतजाम किए गए हैं। जहां पर सुबह 7 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम की विधानसभाओं की गिनती सेक्टर 14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में होगी। जबकि महेंद्रगढ़-नारनौल से जुड़ी विधानसभाओं की गिनती नारनौल मुख्यालय पर की जाएगी। पानीपत में सेक्टर 1 स्थित सरकारी कॉलेज में मतों की गिनती होगी। यहां पर चार विधानसभा चुनाव

मतगणना के वक्त नहीं मिलेगा प्रवेश

मतगणना के दौरान आम लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। मतगणना को लेकर एजेंट के कार्ड बना दिए गए हैं। जिसे दिखाकर प्रवेश कर सकेंगे। प्रत्याशियों को काउंटिंग सेंटर में जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति काउंटिंग सेंटर के अंदर नहीं जा पाएगा। काउंटिंग सेंटर पर जाने से पहले लोगों की तीन स्तर पर जांच होगी। ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।

हिसार में 7 विधानसभा की काउंटिंग

हरियाणा में सबसे ज्यादा विधानसभा की सीटों की काउंटिंग हिसार में होगी। हिसार जिला मुख्यालय पर 7 विधान सभा के मतों की गणना की जाएगी। इसके अलावा सोनीपत मुख्यालय पर 6 विधानसभा चुनावों के मतों की गणना की जाएगी। सबसे कम पंचकुला मुख्यालय पर दो विधानसभा के चुनावों की गणना होगी।

सरकार का फैसला दोपहर तक होगा

हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर सरकार का फैसला दोपहर तक हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक 2 बजे तक स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी कि किस पार्टी की सरकार बनने वाली है। जबकि सुबह 10 बजे सटीक रुझान आ जाएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story