Haryana Assembly Election 2019 : प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर आज होगी वोटिंग

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections 2019) को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। सोमवार को वोटिंग होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा और पोलिंग बूथों पर वोटिंग के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को मतदान कराया जा सके। प्रदेश में इसबार कुल 1.83 करोड़ मतदाता अपने मत से सरकार का चुनाव करेंगे। इस चुनावी समर में कुल 1168 प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा रहे हैं।
प्रदेश में कुल 19500 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 2923 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। 83 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। मतदान से पहले दिल्ली-हरियाणा सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। चुनाव ड्यूटी में 75000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। पोलिंग पार्टियां केंद्रों पर रवाना कर दी गई हैं। सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
पहली बार वोट डालेंगे 3.82 लाख युवा
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले इन चुनाव में इस बार कुल 85 लाख 7 हजार 775 महिलाओं, 724 प्रवासी और 1.07 लाख 55 सर्विस मतदाताओं समेत कुल 1.83 करोड़ 91249 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 252 ट्रांसजेंडर भी हैं। खासबात यह है कि इनमें से 1.16 लाख 430 महिलाओं और 41 ट्रांसजेंडर समेत 3.82 लाख 446 18-19 आयु वर्ग के हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
हालांकि युवा मतदाताओं की बात की जाए तो 18 से 39 आयुवर्ग के मतदाताओं की संख्या 89.42 लाख 668 है, जबकि बाकी 93.39 लाख 902 मतदाता 40 से 89 साल के बीच की आयुवर्ग के हैं। इनमें 50 साल से ऊपर के 57.72 लाख 366 बुजुर्ग मतदाता भी मतदान करेंगे।
मतदान केंद्र
राज्य में बनाए गये मतदान केंद्रों पर मतदान कराने के लिए 29400 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के साथ 24899 कंट्रोल यूनिटों का बंदोबस्त किया है। वहीं इस बार ईवीएम के साथ मतदाताओं को अपने वोट की पुष्टि करने के लिए 27611 वीवीपैट मशीनों का इंतजाम किया गया है। वोटरों में भारी बुजुर्ग महिलाएं हरियाणा में वर्ष 2011 की जनगणना की रिपोर्ट पर गौर करें तो राज्य में प्रति 1000 पुरुष के मुकाबले 879 महिलाएं हैं, लेकिन 18 से 69 साल के आयुवर्ग के मतदाताओं में तो इस बार पुरुष मतदाता महिला मतदाताओं से ज्यादा हैं।
लेकिन 70 साल से 89 साल के आयु वर्ग के बुजुर्ग मतदाताओं में बुजुर्ग महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। मसलन इस आयुवर्ग के 12.41 लाख 919 बुजुर्ग मतताओं में 6.62 लाख 54 महिलाएं और 5.79 लाख 865 पुरुष मतदाता हैं यानि बुजुर्गो में 82189 महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। सबसे छोटा और बड़ा विधानसभा क्षेत्र हरियाणा में मतदाताओं की संख्या के आधार पर सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र नारनौल है, जहां 1.44 लाख 66 मतदाता हैं, जबकि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र सर्वाधिक 3.96 लाख 281 मतदाताओं के जाल से घिरा हुआ है।
मतदाताओं की संख्या
राज्य की 90 विधानसभा सीटों नारनौल सीट को छोड़कर 47 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां मतदाताओं की संख्या 1.50 लाख से दो लाख तक है, जबकि बादशाहपुर समेत 42 विधानसभा सीटों पर दो लाख से ज्यादा मतदाताओं का जाल बना हुआ है। चुनाव मैदान में 104 महिला प्रत्याशी हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 1169 प्रत्याशियों में 104 महिलाएं भी अपनी कस्मित आजमा रही है। जबकि एक ट्रांसजेंडर भी चुनावी जंग में हैं।
भाजपा-कांग्रेस में टक्कर
भाजपा और कांग्रेस ऐसी पार्टियां हैं जिसके सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। राष्ट्रीय दलों में बसपा 87, राकांपा एक, सीपीआई चार सीटों पर चुनाव मैदान में है। जबकि एक मात्र क्षेत्रीय दल इनेलो के 81 प्रत्याशी चुनावी जंग में हैं। इनके अलावा गैरमान्यता प्राप्त दलों के 434 और 375 निर्दलीय भी अपनी कस्मित आजमा रहे हैं। हांसी में सर्वाधिक प्रत्याशी विधानसभा चुनाव में हिसार की हांसी विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि अंबाला कैंट और शाहबाद सीट पर सबसे कम 6-6 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS