Haryana Assembly Election 2019 : भाजपा के लिए 4 रैली करेंगे पीएम मोदी, 18 मंत्रियों को मैदान में उतारा

भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पीएम मोदी इस बार हरियाणा में चार रैलियां करेंगे। ये रैलियां जीटी रोड बेल्ट, अहीरवाल, जाटलैंड और पश्चिम हरियाणा में होंगी। वहीं अमित शाह और राजनाथ सिंह 12-12 रैलियां करेंगे। हरियाणा के चुनावी रण में भाजपा की केंद्र सरकार के अपने 18 केंद्रीय मंत्रियों को उतारने का फैसला लिया गया है जो चुनाव के लिए प्रचार करेंगे।
भाजपा के कई सीएम भी होंगे शामिल
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी भाजपा शासित प्रदेशों के सीएम भी अलग-अलग जिलों में रैली करेंगे। वहीं सनी देओल, हेमा मालिनी भी आएंगे प्रचार करेंगे। ताकि वोटरों को पार्टी के पक्ष में किया जा सके। इसके साथ ही फिल्मी और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों को प्रचार के लिए मैदान में उतारा जाएगा।
सूची में करीब 40 नाम
बता दें कि भाजपा के करीब 40 नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। गौरतलब है हरियाणा में 90 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी, 24 अक्टूबर को परिणाम आएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS