Haryana Assembly Election: अंबाला कैंट सीट पर अनिल विज ने भारी मतों के साथ जीत दर्ज की

Haryana Assembly Election: अंबाला कैंट सीट पर अनिल विज ने भारी मतों के साथ जीत दर्ज की
X
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली अंबाला कैंट सीट पर भाजपा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जीत दर्ज की है। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी वेणु सिंगला थीं।

Haryana Assembly Election: हरियाणा की अंबाला कैंट (Ambala Cantt) विधानसभा सीट पर अनिल विज ने भाजपा का झंडा गाड़ दिया है। अनिल विज ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी वेणु सिंगला (Venu Singla) को भारी मतों से हरा दिया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिेए अंबाला कैंट महत्वूर्ण सीट थी क्योंकि अंबाला सीट के लिेए भाजपा कैबिनेट मंत्री अनिज विज की सीधी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी वेणु सिंगला से थी। अंबाला कैंट सीट लंबे समय से भाजपा का गण रही है।

2014 विधानसभा चुनाव में अनिल विज ने इस सीट पर 52.49 मत हासिल कर जीत दर्ज की थी। उससे पहले 2009 में भी अनिव विज भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अंबाला कैंट से विजयी रह चुके हैं।

अंबाला कैंट विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 1,92,539 है। जिसमें से 89,841 महिला मतदाता हैं। इस सीट पर पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,02,694 है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story