Haryana Assembly Election: हरियाणा में भाजपा-जेजेपी गठबंधन की कोशिशें शुरू, दुष्यंत को मनाने में जुटे प्रकाश सिंह बादल

Haryana Assembly Election: हरियाणा में भाजपा-जेजेपी गठबंधन की कोशिशें शुरू, दुष्यंत को मनाने में जुटे प्रकाश सिंह बादल
X
हरियाणा विधानसभा चुनावों में त्रिशंकु सरकार बनने की संभावना है। भाजपा ने जेजेपी से गठबंधन की कवायद शुरू कर दी है। प्रकाश सिंह बादल के जरिए बातचीत की जा रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों में गठबंधन की सरकार को लेकर कोशिशें शुरू हो गई है। भाजपा ने जजपा के साथ सरकार बनाने को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जरिए बातचीत की जा रही है।

प्रदेश में त्रिशंकु सरकार बनने की संभावना के बाद गठबंधन की कोशिशें शुरू हुई हैं। चौटाला परिवार के नजदीकी प्रकाश सिंह बादल इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल सीधे जननायक जनता पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला से बातचीत कर रहे हैं। उन्हें भाजपा के साथ आने के लिए मनाया जा रहा है। भाजपा और जजपा की प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर बातचीत की जा रही है।

ये बन सकते हैं समीकरण

भाजपा और जजपा में गठबंधन होने पर आसानी से सरकार बन जाएगी। इसके अलावा इनेलो भी सरकार का हिस्सा बन सकती है। विधानसभा चुनावों में भाजपा 40 सीटों पर जीती है। जबकि जजपा 10 सीटों पर कब्जा कर लिया है। इनेलो के खाते में भी एक सीट गई है। ऐसे में भाजपा-जजपा दोनों पार्टियों के पास 50 सीटें गयी हैं। जबकि सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरुरत है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story