Haryana Election: BJP ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, जानिए किस सीट पर किसको उतारा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने बचे हुए 12 प्रत्याशियों (Candidates) की सूची भी बुधवार रात को जारी कर दी। दूसरी सूची में भाजपा ने चार मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। इनमें रेवाड़ी (Rewari), कोसली (Kosli) , गुरुग्राम (Gurugram) और पानीपत (Panipat) के विधायक शामिल हैं। यहां नए चेहरों को मैदान में उतारा है। अब भाजपा ने सभी नब्बे सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
भाजपा ने नारायणगढ़ से सुरेंद्र राणा, पानीपत सिटी से प्रमोद विज, गन्नौर से निर्मल चौधरी, खरखौदा आरक्षित सीट से मीनू नरवाल, फतेहाबाद से दूड़ाराम बिश्नोई, आदमुपर से सोनाली फोगाट, तोशाम से पूर्व विधायक शशिरंजन परमार, महम से शरशेर खरकड़ा, कोसली से लक्षमण यादव, रेवाड़ी से सुनील मुसेपुर, गुरुग्राम से सुधीर सिंगला और पलवल से दीपक मंगला को टिकट दी है। भाजपा की इस सूची के साथ सभी उम्मीद्वार पूरे हो गए हैं। भाजपा ने दो मंत्रियों के टिकट काटे हैं और 12 मौजूदा विधायकों को घर बैठा दिया है।
Bharatiya Janata Party (BJP) has released the second list of candidates for the upcoming #HaryanaAssemblyPolls . pic.twitter.com/nkuVt2Euj6
— ANI (@ANI) October 2, 2019
सोनाली और शशि चौकाने वाले नाम
भारतीय जनता पार्टी में दो नाम सबसे चौंकाने वाले हैं। कुलदीप बिश्नोई के सामने इस बार भाजपा ने जाट प्रत्याशी को उतारा है। अभिनेत्री सोनाली फोगाट आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई को टक्कर देंगी, वहीं तोशाम से इस बार भाजपा ने शशिरंजन परमार को उतारा है। शशि रंजन परमार मुंढाल हलके विधायक रहे हैं।
आरती राव को टिकट नहीं
राव इंद्रजीत की नाराजगी की तमाम सूचनाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी की सूची में आरती राव का नाम शामिल नहीं है। राव इंद्रजीत सिंह अपनी बेटी आरती को रेवाडी से चुनाव लडवाना चाहते थे लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दी है। हालांकि राव इंद्रजीत के समर्थक सुनील मुसेपर और कोसली से लक्षमण यादव को टिकट राव इंद्रजीत कोटे से ही मिली है, लेकिन अपनी बेटी को विधायक बनाने की हसरत उनकी दिल में ही रह गई है। भाजपा में सिर्फ एक उचाना हलके प्रेमलता ही कंडीडेट हैं जो राजनीतिक परिवार से हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS