हरियाणा चुनाव : बोले सीएम मनोहर, प्रदेश में शराफत से राज किया जा सकता है यह भाजपा ने साबित किया

हरियाणा चुनाव : बोले सीएम मनोहर, प्रदेश में शराफत से राज किया जा सकता है यह भाजपा ने साबित किया
X
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला चौधरी भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल पर अप्रत्यक्ष रूप से गंभीर आरोप लगाए साथ ही दावा किया कि भाजपा ने हरियाणा से वंशवाद, परिवारवाद, रिश्तेदारीवाद की राजनीति को खत्म कर दिया और जनता को भाजपा ने शराफत से भरा शासन दिया

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में शराफत से बिना गुडादंगी, परिवारवाद, वंशवाद के बिना भी सरकार चलाई जा सकती है यह भाजपा ने साबित कर दिया है। कांग्रेस, इनेलो व जजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चौटाला व हुड्डा सरकार के कार्यकाल में हरियाणा में जमकर भ्रष्टाचार, परिवारवाद, गुडदांगी का आलम रहा। जबकि भाजपा ने हरियाणा में शराफत से राज किया और गुडादंगी को जडमूल से खत्म कर दिया।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला चौधरी भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल पर अप्रत्यक्ष रूप से गंभीर आरोप लगाए साथ ही दावा किया कि भाजपा ने हरियाणा से वंशवाद, परिवारवाद, रिश्तेदारीवाद की राजनीति को खत्म कर दिया और जनता को भाजपा ने शराफत से भरा शासन दिया, जिसमें दबंगपने के लिए कोई जगह नहीं रही। उन्होंने कहा कि भाजपा के शराफत से भरे विकास कार्यों से भरी पांच साल के कामकाज पर जनता ने मुहर लगाई।

हरियाणा में लोकसभा चुनाव में सभी दस सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाई। उन्होंने इसराना हलके की जनता से भाजपा प्रत्याशी व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार को चुनाव जीताने की अपील करते हुए कहा कि इसराना हलके की जीत से ही भाजपा का 75 पार का सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्त्रवार को पानीपत जिले के इसराना हलके के गांव बलाना की नई अनाज मंडी में इसराना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सीएम मनोहर ने कहा कि भाजपा ने अपने पांच साल के शासन में हरियाणा में सरकार और व्यवस्था के बीच पनपी दलाली को जड़ से खत्म कर दिया है। हरियाणा में अब प्रदेश सरकार जनता से सीधा संवाद करती है और उनके विकास कार्य और जनता के डिमांड के अनुसार विकास कार्य करती है। वहीं विकास कार्यों की गुणवत्ता पर खास ख्याल रखा जाता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और ओमप्रकाश चौटाला का नाम लिए बगैर उनके भ्रष्टाचार के अनेक किस्से सुनाये।

इस मौके पर सीएम ने भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि कृष्ण लाल पंवार को उनके शालीन व्यवहार और जनता से जुड़ाव के चलते ही भाजपा की सरकार में परिवहन जेल और आवास मंत्री बनाया गया था। वहीं उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस हलके की जनता इस बार फिर पंवार को विधायक बना कर चंडीगढ़ भेजेगी और भाजपा सरकार पंवार को मंत्री पद देकर जनता की सेवा के लिए वापस भेज देगी।

वहीं मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले इसराना से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ इसराना हल्का ही नहीं बल्कि प्रदेश की जनता के एक मंत्री के रूप में सेवा की है। अपने विधायक और मंत्री के कार्यकाल में सबका साथ सबका विकास के नारे के आधार पर समाज के हर वर्ग के लिए बेहतरीन बेहतर कार्य की है इसराना हलके में जनता की मांग के अनुसार विकास कार्य करवाए गए साथ ही विकास कार्य में गुणवत्ता का खास ख्याल रखा गया। जनसभा को भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेंद्र दत्ता आदि ने भी संबोधित किया सभा में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और मुख्यमंत्री के समक्ष हाथ उठाकर भाजपा का समर्थन और पक्ष में मतदान करने की घोषणा की।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story