पिछली सरकारों में था भय का माहौल हमने इसे बदला: सीएम मनोहर लाल

सीएम मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) ने कहा कि पिछली सरकारों में मौजूद डर के माहौल को हमने बदला है। मनोहर लाल ने शनिवार को करनाल (Karnal) में एक जनसभो को संबोधित (Addresess a Rally) किया। जहां अपनी सरकार में किए गये कार्यों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में आज कोई भी घर ऐसा नहीं है। जहाँ चूल्हा और सिलेंडर न हो। हमारी सरकार ने माताओं-बहनों की तकलीफ को समझा और उसे दूर किया है।
इसके अलावा भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के सभी काम पारदर्शिता से हो रहे हैं। सच्चे और ईमानदार लोगों को अब किसी से डरने की ज़रूरत नहीं है। हमारी सरकार ने दलाली प्रथा को समाप्त कर दिया है। उन्होंने पिछली हुड्डा सरकार पर हमला बोलते हुए आगे कहा हमने पिछली सरकारों द्वारा फैलाई गई घूस प्रथा भी ख़त्म हुई है।
सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
करनाल के शिवाजी कॉलोनी में जनसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा हमने करनाल में करीब 60 कॉलोनियों को नियमित करवाया है। बिजली आपूर्ति को पहले से बेहतर किया है, पार्कों में स्वच्छता की व्यवस्था की गई है और जल आपूर्ति को घर-घर तक पहुंचाया गया है। इसके अलावा सीएम ने कहा हमने मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरी दी कोई भेदभाव नहीं किया।
भाजपा के 75 पार के नारे को दोहराया
हरियाणा में आगामी चुनाव को देखते हुए खट्टर ने भाजपा सरकार का 75 पार का नारा दोहराया और करनाल में कार्यकर्ताओं से इस बार 1 लाख से अधिक के अंतर से जीतने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि करनाल में पिछली बार की जीत के मार्जिन को डेढ़ गुना करना है, इस बार 1 लाख के पार के अंतर से हमे जीतना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS