Haryana Assembly Election: मनोहर लाल खट्टर का कांग्रेस पर हमला कहा- उसके लिए पार्टी पहले देश बाद में

Haryana Assembly Election: मनोहर लाल खट्टर का कांग्रेस पर हमला कहा- उसके लिए पार्टी पहले देश बाद में
X
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) से पहले जनसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) ने कांग्रेस (Congress) पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी की दुर्दशा के लिए परिवारवाद की राजनीति जिम्मेदार है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) की आगामी तारीखों को देखते हुए सभी पार्टियां प्रचार में लग गई हैं। प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। सभी पार्टियां एक दूसरे को निशाना बनाने में लगी हुई हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) ने यमुनानगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा। खट्टर ने कहा कि भाजपा (BJP) के लिए देश पहले है पार्टी बाद में, जबकि कांग्रेस के लिए पार्टी पहले है देश बाद में है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की खस्ताहालत के लिए वंशवाद की राजनीति जिम्मेदार है। इससे देश का नुकसान हुआ है। किसी भी देश के मान-सम्मान और अखंडता के लिए राष्ट्रवादी नीतियों का होना जरूरी है।

सरकार ने किसानों को दिया 3600 करोड़ का मुआवजा

मनोहर लाल ने किसानों के मुआवजे पर बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने किसानों को पिछले 5 वर्षों में 3600 करोड़ का मुआवजा दिया। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों ने 48 सालों में केवल 1200 करोड़ का मुआवजा दिया।

सरकारी नौकरियों में दलाली हुई खत्म

सीएम मनोहर लाल ने भाजपा सरकार में दलाली खत्म करने का दावा करते हुए कहा पहले हरियाणा में दलाल आगे-पीछे घूम-घूमकर पैसे लेकर नौकरी लगवाने की बात करते थे। लेकिन आज आपको प्रदेश में कोई दलाल नजर नहीं आएगा।

नाराज हो जाएंगी सोनिया माता

मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि मैने जब हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा से पूछा की वो स्पष्ट करें कांग्रेस का जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह सच है या आप खंडन करेंगी तो वह कुछ बोल नहीं पाईं। उन्होंने आगे कहा कि अगर वह खंडन करती तो सोनिया माता नाराज हो जाती और खंडन नही करने पर जनता नाराज हो जाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story