Haryana Assembly Election : हरियाणा में कर्नाटक को दोहरा सकती है कांग्रेस, जेजेपी से गठबंधन कर दुष्यंत को बना सकती है मुख्यमंत्री

Haryana Assembly Election/ हरियाणा में कांग्रेस कर्नाटक के इतिहास को दोहरा सकती है। भाजपा को प्रदेश में सरकार बनाने से रोकने के लिए जननायक जनता पार्टी (JJP) प्रमुख दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बना सकती है। कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर दो दिन से बातचीत चल रही है। वहीं दुष्यंत चौटाला ने भी कांग्रेस से सीएम पद मांग लिया है।
कर्नाटक विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने राजनीति में भाजपा को उलझा दिया था। भाजपा के सर्वाधिक सीट जीतने के बावजूद सरकार बना ली थी। कांग्रेस ने उस दौरान भाजपा को रोकने के लिए जनता दल सेक्यूलर (JDS) को मुख्यमंत्री का पद दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में भी कांग्रेस इसी फार्मूला पर कार्य कर रही है। फिलहाल जेजेपी को डिप्टी सीएम का पद ऑफर किया जा रहा है।
दूसरी तरफ प्टी सीएम का पद जेजेपी को भाजपा भी दे रही है। ऐसे में भाजपा-जजपा के गठबंधन को रोकने के लिए कांग्रेस कर्नाटक फॉर्मूला पर कार्य कर सकती है। डिप्टी सीएम का पद कांग्रेस अपने पास रख सकती है। इसके अलावा दुष्यंत चौटाला का नाम सीएम पद के लिए आगे बढ़ा सकती है। इसी बीच दुष्यंत चौटाला ने भी कांग्रेस से सीएम पद मांगा है।
ये हो सकते हैं समीकरण
हरियाणा के सभी 90 सीटों के परिणाम सामने आ गए हैं। जिसमें भाजपा 40 सीटों पर जीती है। जबकि कांग्रेस ने 31 सीट और जेजेपी ने 10 सीटें जीती हैं। जबकि इनेलो और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 9 सीटों पर कब्जा जमाया है। ऐसे में कांग्रेस, जेजेपी के पास 41 सीटें हैं। ऐसे में 5 निर्दलीय साथ लेकर सरकार बन सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS