कांग्रेस से पूर्व विधायक राधे श्याम शर्मा ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

कांग्रेस से पूर्व विधायक राधे श्याम शर्मा ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी पर लगाया टिकट बेचने का आरोप
X
हरियाणा चुनावों (Haryana Assembly Election) से ठीक पहले कांग्रेस (Congress) से नरनौल (Narnaul MLA) के पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा (Radhey Shyam Sharma) भाजपा (BJP) में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया है।

हरियाणा चुनाव (Haryana Assembly Election) से पहले कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण में मची कलह के बाद कई नेताओं के टिकट कटे हैं। जिसके बाद अब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले नेताओं का पाला बदलने का काम जारी है। आज कांग्रेस (Congress) से नारनौल के पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा (Radhey Shyam Sharma) भाजपा (BJP) में शामिल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद नारनौल से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश यादव को अपना समर्थन दिया।

इससे पहले नारनौल में राधेश्याम शर्मा और ओम प्रकाश यादव ने एक साथ प्रेस वार्ता की इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओम प्रकाश यादव ने कहा कि राधेश्याम शर्मा के साथ आने से उनकी ताकत दोगुनी हो गई है और पार्टी का नारा अबकी बार 75 पार अब और मजबूत हुआ है। पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है और यही कारण है कि भाजपा इस बार पिछले सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए सीटें हासिल करने का नया रिकॉर्ड बनाएगी।

पूर्व विधायक ने लगाया कांग्रेस पर टिकट बेचने का आरोप

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पार्टी पर टिकट वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने पैसे लेकर टिकट बांटे हैं। इसके अलावा उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर टिकट वितरण में धांधली का आरोप लगाया।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर टिकटें बेचने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि आज प्रदेश में हर जगह सरकार के प्रति सकारात्मक माहौल है। सबका साथ-सबका विकास का नारा आज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।



और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story