Haryana Assembly Election : कांग्रेस को राहुल गांधी ने दिया बड़ा झटका, हरियाणा-महाराष्ट्र चुनावों में नहीं करेंगे चुनाव प्रचार

Haryana Assembly Election : कांग्रेस को राहुल गांधी ने दिया बड़ा झटका, हरियाणा-महाराष्ट्र चुनावों में नहीं करेंगे चुनाव प्रचार
X
हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है। हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में प्रचार नहीं करने का फैसला किया है।

हरियाणा-महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेताओं की बगावत से जूझ रही है। लेकिन अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस हाई कमान के फैसलों से नाराज राहुल गांधी ने चुनावों से खुद को दूर रखने का फैसला किया है। हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

कांग्रेस के भीतर विधानसभा चुनावों से पहले सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऑल इंडिया कांग्रेस के फैसलों से नाराज होकर सांसद राहुल गांधी ने पार्टी से दूरी बना ली है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी हरियाणा-महाराष्ट्र में टिकट वितरण को लेकर खुश नहीं थे। कांग्रेस के लिए जमीन पर मेहनत करने वाले नेताओं को नजरअंदाज करने से नाराज है। इसके अलावा उनके नजदीकी नेताओं को भी टिकट नहीं दिए गए। जिससे संदेश गया कि राहुल गांधी से जुड़े नेताओं को एक-एक कर हाशिए पर भेजा गया।

अशोक तंवर-संजय निरुपम की नहीं चली

राहुल गांधी के नजदीकियों में हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर और महाराष्ट्र कांग्रेस के संजय निरुपम शामिल हैं। कांग्रेस की तरफ से इन दोनों बड़े नेताओं को टिकट नहीं दिया गया। इसके अलावा इनके समर्थकों को भी नजर अंदाज किया गया। जिसके खिलाफ खुलकर दोनों नेताओं ने पार्टी के फैसलों पर नाराजगी जतायी। राहुल गांधी के सबसे भरोसेमंद साथियों में से एक अशोक तंवर को इस्तीफा देना पड़ा।

राहुल को किनारे लगाने की साजिश

कांग्रेस के अंदर ही गांधी परिवार के वर्चस्व को खत्म करने की साजिश चल रही है। राहुल गांधी के फैसलों को लोग सोनिया गांधी से बदलवा रहे हैं। जिससे कांग्रेस को लगातार नुकसान हो रहा है। इसके अलावा कांग्रेस सिर्फ कुछ परिवार और नेताओं तक सीमित होती जा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story