हरियाणा चुनाव : महेंद्रगढ़ जिला की चार सीटों में महासंग्राम, जाति, भीतरीघात, जोड़तोड़ से उलझा समीकरण

महेंद्रगढ़ जिला में साल-2014 में सभी चार सीट भाजपा को मिली थी। अब और तब के समीकरण में काफी अंतर आ गया है। इस बार विधानसभा का यह चुनाव विकास कार्य, जाति, भीतरीघात, अंदरूनी जोड़-तोड़ में सिमट गया है। इन समीकरणों ने उम्मीदवार का जोड़-तोड़ बनेगा या बिगड़ेगा? यह तो जिला के 6 लाख 68 हजार 924 मतदाता फैसला करेंगे। बरहाल, जिला की सभी चारों सीटों पर अलग-अलग समीकरण बनते-बिगड़ते दिखाई दे रहे है।
महेंद्रगढ़ हलका की बात करें तो यहां पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामबिलास शर्मा को 83724 और कांग्रेस प्रत्याशी राव दानसिंह को 49233 वोट मिले थे। उस वक्त चुनाव से पहले रामबिलास को भाजपा का सीएम बनाने की चर्चा थी। इस बार भी दोनों वहीं पुराने प्रत्याशी आमने-सामने है। दोनों की ही प्रतिष्ठा दाव पर है, लेकिन इस बार यहां तीसरे प्रत्याशी निर्दलीय संदीप सिंह एसडीएम ने समीकरण बिगाड़े हुए है। यहां त्रिकोणिय मुकाबला देखने को मिल सकता है।
अटेली हलका में साल-2014 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संतोष यादव ने 64659 वोट लेकर 48601 के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। यहां इनेलो प्रत्याशी सतवीर नौताना दूसरे नंबर पर रहे थे। अब सतबीर नौताना भाजपा में है। लेकिन इस बार भाजपा ने टिकट बदलकर सीताराम यादव को दी है। यह संगठन से काफी लंबे अर्से से जुड़े है। इस बार यहां पर भाजपा के सीताराम यादव व कांग्रेस के राव अर्जुनसिंह के बीच बसपा प्रत्याशी ठाकुर अतरलाल ने समीकरण बिगाड़ दिए है। यहां त्रिकाणिय मुकाबला के आसार है।
नारनौल हलका में साल-2014 में भाजपा के ओमप्रकाश एडीओ को 31664, इनेलो की कमलेश सैनी को 27091 व कांग्रेस के राव नरेंद्र सिंह को महज 13899 वोट मिले थे। इस बार भी इन्हीं तीनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। इनेलो से जेजेपी में आई कमलेश सैनी की नारनौल शहर में अच्छी पकड़ है। राव नरेंद्रसिंह गांवों में अच्छी पकड़ जमाए हुए है। इन दोनों के बीच दोबारा भाजपा प्रत्याशी बने ओमप्रकाश शहर व गांव दोनों जगह जड़े जमाए हुए है।
नांगल चौधरी में साल-2014 में भाजपा के अभयसिंह यादव को 33929 व इनेलो की मंजू को 32948 वोट मिले थे। पत्नी मंजू की 981 वोटों की हार का बदला लेने के लिए उनके पति मूलाराम जेजेपी पार्टी से मैदान में है। यहां दोनों तरफ ही भीतरी घात व अंदरूनी जोड़-तोड़ व जातिगत आंकड़ों का खेल चला रहा है। यहां भाजपा व जेजेपी के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS