Haryana Assembly Election 2019 : मनीष ग्रोवर बोले- भविष्य के रोडमैप के साथ जनता के बीच उतरेंगे, चारों सीटों पर खिलेगा कमल

Haryana Assembly Election 2019 : मनीष ग्रोवर बोले- भविष्य के रोडमैप के साथ जनता के बीच उतरेंगे, चारों सीटों पर खिलेगा कमल
X
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर (Manish Grover) ने कहा कि हरियाणा की जनता परिवारवाद (Dynesty), भ्रष्टाचार तंत्र से दुखी थी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने 5 वर्ष में जनता का दिल जीता है।

सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर (Manish Grover) ने कहा कि चुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है और भविष्य के रोड मैप के साथ जनता के बीच उतरेंगे। पार्टी पूरी तरह आश्वस्त है कि इस बार रोहतक (Rohtak) की सभी चारों सीटों पर कमल खिलेगा। सहकारिता मंत्री शनिवार को सोनीपत रोड (Sonipat Road) स्थित एक निजी होटल में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम व कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे।

मोदी सरकार ने जीता लोगों का दिल

लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ग्रोवर ने कहा कि हरियाणा की जनता परिवारवाद, भ्रष्टाचार तंत्र से दुखी थी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने 5 वर्ष में जनता का दिल जीता है। लोगों के चेहरे पर खुशी आई है और प्रदेश ने पूरे समान रूप से विकास होते हुए देखा है।

मनोहर सरकार ने खड़ी की पारदर्शी व्यवस्था

उन्होंने आगे कहा कि आज प्रदेश के किसी भी इलाके में चले जाएं, हर जगह पारदर्शी तरीके से पूरी व्यवस्था को खड़ा करने का काम मनोहर सरकार ने किया है। मंत्री ग्रोवर ने कहा कि इसी विश्वास की बदौलत भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव जीते। जींद उपचुनाव जीता और लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटें जीतने का काम किया।

उन्होंने कहा कि अनुछेद 370 खत्म करके केंद्र की मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। ऐसे अनेक काम मोदी सरकार ने किए हैं, जिनका पिछले करीब 70 साल से इंतजार था। इस बार प्रदेश में भाजपा 75 पार के लक्ष्य को पूरा करेगी। बाद में सहकारिता मंत्री इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, मॉडल टाउन, डेरी मोहल्ला व आर्य नगर इलाके में आयोजित कई कार्यक्रम में पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष कवल सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष पंकज छाबड़ा, पूर्व मेयर रेनू डाबला, रणवीर ढाका अजय निझावन, गुलशन डंग, सुभाष शर्मा मौजूद रहे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story