भाजपा से टिकट कटने पर विधायक के बागी तेवर, उमेश अग्रवाल ने पत्नी को चुनाव लड़ाने का किया ऐलान

भाजपा से टिकट कटने पर विधायक के बागी तेवर, उमेश अग्रवाल ने पत्नी को चुनाव लड़ाने का किया ऐलान
X
हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने सभी 90 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल को भी टिकट नहीं मिला है। जिसके बाद बागी तेवर अपनाते हुए विधायक उमेश अग्रवाल ने पत्नी को चुनाव लड़ाने का ऐलान किया है।

Haryana Assembly Election/ हरियाणा विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद नेता बगावत पर उतर आए हैं। भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल ने भी बगावत कर दी है। गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल ने अपनी पत्नी अनीता लूथरा को चुनाव लड़ाने की घोषणा की है। उमेश अग्रवाल की पत्नी शुक्रवार को नामांकन करेंगी।

गुरुग्राम विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी सुधीर सिंगला और वर्तमान विधायक उमेश अग्रवाल की पत्नी के बीच मुकाबला होगा। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर खफा उमेश अग्रवाल ने पत्नी को चुनाव लड़ाने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक अनीता लूथरा शुक्रवार को नामांकन करेंगी। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भाजपा उम्मीदवार को चुनौती देंगी।

पंजाबी जाति से रखती हैं संबंध

भाजपा विधायक के पत्नी को चुनाव लड़ाने की घोषणा से कई समीकरण बिगडेंगे। भाजपा विधायक की पत्नी अनीता लूथरा पंजाबी जाति से संबंध रखती हैं। जबकि खुद विधायक उमेश अग्रवाल वैश्य जाति से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में जातिगत समीकरण काफी हद तक चुनाव को प्रभावित करेंगे।

भाजपा का नुकसान होना तय

भाजपा के विधायक उमेश अग्रवाल के पत्नी को चुनाव लड़ाने के बाद जहां दूसरी पार्टी के उम्मीदवारों को फायदा होगा। वहीं भाजपा प्रत्याशी का नुकसान होना तय है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उमेश अग्रवाल से जुड़े हुए हैं। ऐसे में यदि उनकी पत्नी चुनाव लड़ती हैं। उस स्थिति में तो उमेश अग्रवाल से जुड़े हुए मतदाता भाजपा को नहीं मिल पाएंगे।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story