Haryana Assembly Election Result 2019 : हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, पांच मंत्री और भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला हारे

Haryana Assembly Election Result 2019 : हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, पांच मंत्री और भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला हारे
X
हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा की दृष्टि से परिणाम अप्रत्याशित रहे हैं। मतगणना के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पीछे चल रहे हैं। उनके अलावा पांच मंत्री भी हार गए हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला हार गए हैं। जिसके बाद हार निश्चित देख मतगणना केंद्र से निकल गए हैं। इसके अलावा पांच बड़े मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है।

प्रदेश में 75 पार का दावा कर रही भाजपा को बहुमत भी नहीं मिल रहा है। भाजपा के खुद प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। टोहना विधानसभा सीट पर जननायक जनता पार्टी के देवेंद्र सिंह बबली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को 52 हजार से भी अधिक मतों से हराया है। वहीं स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन को सोनीपत सीट पर 32 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा है।

20 हजार वोटों से हारे परिवहन मंत्री

हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी हार गए हैं। इसराना सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर सिंह ने 20 हजार से अधिक मतों से कृष्ण पंवार को हराया है। जबकि बादली सीट पर कुलदीप वत्स ने 11 हजार वोटों से कृषि मंत्री ओपी धनखड़ को हराया है। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को भी नारनौंद सीट पर हार का सामना करना पड़ा है।

शिक्षा मंत्री भी नहीं बचा सके सीट

हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी अपनी सीट नहीं बचा सके हैं। महेंद्रगढ़ सीट पर रामबिलास शर्मा को हार का सामना करना पड़ा है। राव दान सिंह ने दस हजार से अधिक मतों से शिक्षा मंत्री को हराया है।

मतगणना पूरी होने से पहले निकले

हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण लाल पंवार वोटों की गिनती होने से पहले ही मतगणना केंद्र से निकल गए हैं। कृष्ण लाल पंवार से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी मतगणना केंद्र से निकल गए। इस दौरान दोनों नेताओं के खिलाफ विपक्षी पार्टी के समर्थकों ने जमकर हूटिंग की।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story