Haryana Assembly Election Result : नारनौंद सीट से कैप्टन अभिमन्यु हारे, जपपा के राम कुमार गौतम ने हासिल की जीत

Haryana Assembly Election Result : नारनौंद सीट से कैप्टन अभिमन्यु हारे, जपपा के राम कुमार गौतम ने हासिल की जीत
X
नारनौंद सीट पर कैप्टन अभिमन्यु हार गए हैं। जन नायक पार्टी के राम कुंवर गौतम ने भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु को हराकर जीत हासिल की है।

नारनौंद सीट पर कैप्टन अभिमन्यु हार गए हैं। जन नायक पार्टी के राम कुंवर गौतम ने भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु को हराकर जीत हासिल की है। शुरुआत में नारनौंद सीट पर भाजपा के अभिमन्यु आगे चल रहे थे लेकिन राम कुमार गौतम ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार बलजीत सिहाग पर भी हार गए हैं। बता दें कि यहां इस बार कुल 77.75 फीसदी मतदान हुआ है।

हरियाणा के हिसार जिले की नारनौंद विधानसभा सीट हाईप्रोफाइल सीटों में शामिल है। इस सीट से खट्टर सरकार में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु विधायक हैं। इस बार भी नारनौंद में कमल खिलाने की जिम्मेदारी भाजपा ने कैप्टन को ही सौंपी है। पिछली बार उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राज एस मोर को 5761 वोट से हराया था। रोहतक और जींद से घिरे नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में जाट वोटरों की बहुलता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story