Haryana Assembly Election Result : टोहाना सीट से जजपा उम्मीदवार देवेंद्र बबली ने भाजपा के सुभाष बराला को हराया

Haryana Assembly Election Result : टोहाना सीट से जजपा उम्मीदवार देवेंद्र बबली ने भाजपा के सुभाष बराला को हराया
X
टोहाना सीट से जेजेपी के देवेंदर सिंह बबली ने बीजेपी उम्मीदवार चित्रा सुभाष बराला को 52302 वोटों से हरा दिया है।

टोहाना सीट से जेजेपी के देवेंदर सिंह बबली ने बीजेपी उम्मीदवार चित्रा सुभाष बराला को 52302 वोटों से हरा दिया है। वोटिंग में पिछड़ने के बाद सुरभाष बराला मतगणना सेंटर छोड़कर चले गए थे। लेकिन शुरुआती रुझानों में टोहाना सीट पर भाजपा के सुभाष बराला बढ़त बनाए हुए थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार परमवीर सिंह पर भी टोहाना सीट से हार गए हैं। यहां इस बार कुल 80.56 फीसदी मतदान हुआ है।

हरियाणा की टोहाना विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल मानी जाती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला यहां से विधायक हैं और दूसरी बार किस्तम आजमा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व विधायक परमवीर सिंह पर एक बार फिर दांव लगाया है तो जजपा से देवेंद्र बबली ताल ठोक रहे हैं। वहीं, इनेलो ने राजपाल सैनी को उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

टोहना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का बोलबाला रहा है। जाटलैंड की इस सीट पर पिछली बार जाट नेता सुभाष बराला ने इतिहास रचा था। उनकी जीत के साथ 2014 में यहां पर पहली बार कमल खिला। देखना दिलचस्प कि सुभाष बराला यहां दोबारा कमल खिला पाते हैं या नहीं।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story