Haryana Assembly Election Results : गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दर्ज की जीत, भाजपा के सतीश नादंल हारे

Haryana Assembly Election Results : गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दर्ज की जीत, भाजपा के सतीश नादंल हारे
X
हरियाणा विधानसभा चुनाव में गढ़ी-सांपला-किलोई सीट प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है। यहां का चुनावी दंगल भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए काफी अहम है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने अपनी परंपरागत सीट यानी किलोई से ही चुनावी रण में उतरे हैं और जीत हासिल की है।

गढ़ी सांपला किलोई सीट पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीत हासिल की है। शुरुआती रुझानों से ही गढ़ी सांपला किलोई सीट पर कांग्रेस आगे चल रही थी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार सतीश नादंल को हराकर जीत हासिल की है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गढ़ी सांपला किलोई सीट से 20 हजार वोटों से अधिक मार्जन से जीत हासिल की है। यहां इस बार कुल 74.00 फीसदी मतदान हुआ है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में गढ़ी-सांपला-किलोई सीट प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है। यहां का चुनावी दंगल भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए काफी अहम है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने अपनी परंपरागत सीट यानी किलोई से ही चुनावी रण में उतरे हैं।

इस सीट के बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहले ही कह चुके हैं कि 'गढ़ी-सांपला-किलोई' सीट के नतीजे दुनिया देखेगी। इस सीट के परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। इस सीट के लिए भाजपा ने खास 'चक्रव्यूह' तैयार किया था। भाजपा ने 'गढ़ी-सांपला-किलोई' सीट पर सतीश नादंल को उतारा था। वह हाल ही में इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।



और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story