स्कूल के स्वीपर को बनाया गया पोलिंग अधिकारी, नाम के अलावा कुछ लिखना नहीं आता

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। जिसके लिए रविवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। ऐसे में हरियाणा के नारनौल (Narnaul) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव आयोग का एक बड़ा कारनामा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक नारनौल विधानसभा क्षेत्र में विभाग के एक स्कूल में स्वीपर कम चौकीदार की नौकरी कर रहे व्यक्ति को बतौर पोलिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पोलिंग अधिकारी नियुक्त किए गए स्वीपर कम चौकीदार का नाम थावर सिंह है। थावर सिंह नारनौल जिले के सेलग गांव के स्कूल में स्वीपर कम चौकादार का काम करते हैं। उन्होंने बताया है कि वह बिलकुल अनपढ़ हैं। उन्हें अपने नाम के अलावा कुछ और लिखना नहीं आता है। इस वजह से उसने निर्वाचन अधिकारियों से भी अपनी चुनावी ड्यूटी कटवाने की मांग की थी। लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। ड्यूटी पर जाने के लिए अब स्वीपर कम चौकीदार को चुनाव सामग्री सौंप दी गई है।
थावर सिंह ने बताया कि उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल के सामने भी अपनी समस्या रखी कि वह अनपढ़ हैं। लेकिन प्रिंसिपल ने उन्हें साफतौर पर आदेश दिया कि तुम्हारी ड्यूटी लगी है तो तुम्हें ड्यूटी करनी पड़ेगी। ऐसे में थावर सिंह के लिए चुनावी ड्यूटी बड़ी परेशानी का कारण बन चुकी है। ड्यूटी कट नहीं पाने के कारण उन्हें चुनावी सामग्री सौंप दी गई है। अनपढ़ थावर सिंह की ड्यूटी बूथ नंबर 118 पर लगाई गई है। वह परेशान हैं कि किसी तरह से चुनाव संपन्न कराया जाए।
बूथ नंबर 118 पर संजय कुमार की ड्यूटी बतौर प्रजाइडिंग अधिकारी लगी है। संजय कुमार का इस मामले में कहना है कि जब ड्यूटी लगाई गई। उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया था कि थावर सिंह अनपढ़ हैं। उस समय अधिकारियों द्वारा इस बात का आश्वासन दिया गया था कि उनकी ड्यूटी काट दी जाएगी। लेकिन उनकी ड्यूटी नहीं काटी गई और उन्हें चुनाव सामग्री के साथ भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि थावर सिंह अनपढ़ हैं जबकि चुनाव में ड्यूटी लगाने के लिए व्यक्ति को 10 वीं पास होना अनिवार्य होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS