Haryana Assembly Election : प्रदेश त्रिशंकु विधानसभा की तरफ बढ़ रहा, जेजेपी बन सकती है किंग मेकर

Haryana Assembly Election : प्रदेश त्रिशंकु विधानसभा की तरफ बढ़ रहा, जेजेपी बन सकती है किंग मेकर
X
हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना चल रही है। शुरुआती रूझानों में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता हुआ नहीं दिख रहा है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों में अभी तक किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता हुआ नहीं दिख रहा है। भाजपा ने बढ़त बना रखी है। लेकिन कांग्रेस की तरफ से कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में जननायक जनता पार्टी (JJP) किंग मेकर बन सकती है।

हरियाणा चुनावों में सभी 90 सीटों के परिणाम सामने आ गए हैं। 90 सीटों में से भाजपा 40 सीट पर जीती है। जबकि कांग्रेस के खाते में 31 सीटें गयी हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि जेजेपी 10 सीटों पर कब्जा किया है। जबकि इनेलो और निर्दलीय उम्मीदवार भी 10 सीटों पर जीते हैं।

राजनीति पंडितों का कहना है कि कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पायी। ऐसी स्थिति में जेजेपी किंग मेकर बन सकती है। इसके अलावा निर्दलीय भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जेजेपी और इनेलो किसी भी पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने की स्थिति में रहेंगी।

दुष्यंत चौटाला बन सकते हैं डिप्टी सीएम

हरियाणा यदि त्रिशंकु विधानसभा बनती है तो दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम बन सकते हैं। जानकारी के मुताबिक भाजपा और जेजेपी के बीच डिप्टी सीएम पद को लेकर सहमति बन सकती है। इसके अलावा जेजेपी के खाते में कई महत्वपूर्ण विभाग भी आ सकते हैं।

ये बन सकते हैं समीकरण

भाजपा और जजपा में गठबंधन होने पर आसानी से सरकार बन जाएगी। इसके अलावा इनेलो भी सरकार का हिस्सा बन सकती है। विधानसभा चुनावों में भाजपा 40 सीटों पर जीती है। जबकि जजपा 10 सीटों पर कब्जा कर लिया है। इनेलो के खाते में भी एक सीट गई है। ऐसे में भाजपा-जजपा दोनों पार्टियों के पास 50 सीटें गयी हैं। जबकि सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरुरत है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story