Haryana Assembly Election: नूह में पोलिंग बूथ के बाहर दो गुटों में पत्थरबाजी, महिला गंभीर रूप से घायल

Haryana Assembly Election: हरियाणा के नूह (Nuh) जिले के मलाका (Maalka) गांव स्थित पोलिंग बूथ के बाहर दो गुटों में पत्थर बाजी होने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पोलिंग बूथ के बाहर गांव के सरपंच और पूर्व सरपंच की एक दूसरे से किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके चलते उन दोनों के साथ मौजूद समर्थक आपस में भिड़ गए। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी होने लगी। इस दौरान एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
हालांकि पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई है और हालात पर काबू पा लिया गया है। जिस गांव में दोनों गुटों के बीच टकराव हुआ है वो नूह जिले की फिरोज़पुर झिरका विधानसभा (Ferozepur Jhirka Assembly Constituency) का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि दोनों सरपंचों के बीच पुरानी रंजिश है। जिसके चलते दोनों में बहस हो गई थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS