Haryana Assembly Election 2019: कैप्टन अभिमन्यु बोले- पूर्व CM हुड्डा ने किया प्रदेश को लूटने का काम

वित्तमंत्री (Finance Minister) के कार्यो की चर्चा पूरे देश में होती है, उन्होंने जो ऐतिहासिक कार्य हलके में करवाए हैं वो भवष्यि में भी चलता रहेगा और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुखों को ओर भी मजबूत करना है। यह बात भाजपा (BJP) चुनाव के प्रदेश सहप्रभारी भूपेन्द्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने कस्बे की दादा देवराज धर्मशाला (Dadaji Devraj Dharamshala) में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके कर्मठ कार्यकर्ताओं की वजह से ही ये मुकाम हासिल किया है। हमें देश को मजबूत करने के लिए अभी पार्टी की ओर भी जड़ों को मजबूत करना होगा और हमें चुनाव में मजबूती के साथ हर बूथ पर खड़े होकर प्रदेश में कमल खिलाना होगा। हमें सभी बूथों पर ज्यादा से ज्यादा पोलिंग करवानी होगी। लोगों को जागरूक करने के लिए हमें सरकार की कल्याणकारी नितियों को घर घर तक पहुंचाना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि नारनौंद हलके में जो विकास कार्य हुए हैं इससे लगता है कि नारनौंद की तस्वीर बदली है और आने वाले समय में इस तस्वीर को और सुंदर बनाया जाएगा। हलके के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में अपनी पूरी ताकत लगा दें। आज विपक्षी पार्टियां हाशिये पर खड़ी हैं। प्रदेश में भाजपा एक जुट होकर चुनावी रण में कूद चुकी है।
हुड्डा ने किया प्रदेश को लूटने का काम
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि नारनौंद का संगठन काफी मजबूत है और पार्टी में जो नए लोग शामिल हुए हैं उनकी वजह से हमें ओर भी ज्यादा ताकत मिल गई है। कांग्रेसी नेता आजकल आपस में ही लडऩे में जुटे हुए हैं। अलग अलग गुटों में बंटी हुई कांग्रेस अपने ही गुटों की हार जीत के कयास लगाने में मश्कूल है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। जिसका वो आज परिणाम भी भुगत रहे हैं। उनकी दिन चर्चा कोर्ट व कचहरियों में व्यतीत होती है।
भाजपा की ताकत बढ़ा रहे कार्यकर्ता
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में युवाओं के प्रति रोजगार व प्रदेश के विकास की कोई सोच ना होने के कारण प्रदेश की जनता ने उनको सत्ता से बाहर निकाला था और आज कांग्रेस के नेता दौबारा से प्रदेश की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की जनता समझदार है। इनेलो परिवार भी बिखर चुका है और परिवार के बिखराव से पार्टी भी पूरी तरह से टूट चुकी है। निराश कार्यकर्ता आज भाजपा में शामिल होकर भाजपा की ताकत को बढ़ा रहे हैं।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि नारनौंद हलके में विकास के जो विकास कार्य हुए हैं उनका श्रेय नारनौंद हलके की जनता को जाता है। अबकी बार का समय ट्रेनिंग तथा संघर्षो में बीता है, उसके बावजूद हलके को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाया है। इस बार पूरे पांच साल हलके के लोगों के लिए काम करके युवाओं की बेरोजगारी तथा पानी की समस्या को जड़ से मिटाया जाएगा।
यह हुए भाजपा में शामिल
गांव पेटवाड़ के पूर्व सरपंच बदन सिंह परिवार के लोगों ने जेजेपी छोड़ वत्तिमंत्री के नेतृत्व में भाजपा में आस्था जताई। वहीं जिनमें कुलदीप, सत्यनारायण, शमशेर सिंह, इन्द्र सिंह, मास्टर राजबीर दुहन, हरिकिशन, राजपाल, रामकिशन, जयबीर दुहन, जयभगवान, सत्यवान आदि दर्जनों परिवारों ने जेजेपी को अलविदा कर भाजपा में शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा युवा नेता अजय सिंधू, बिजेन्द्र लोहान, सुशील खर्ब, धर्मबीर गुराना, संजय खर्ब, सुदेश चौधरी, अमित यादव, सुबेर लोहान, अमरजीत लोहान, कुलदीप गौतम, मास्टर उदय सिंह लोहान, कृष्ण डाटा, आजाद शर्मा, सुनील पाल बाल्मीकि, विनोद बाल्मीकि, नरेश वर्मा, सुरेश एमसी, अजमेर नायक, दिनेश गोयल, चेयरमैंन राजेश पेटवाड़, जयबीर माजरा, कर्मबीर ठेकेदार, कमलेश भैणी, नरेन्द्र काला, रणधीर कोथ, मंदीप कापड़ो, शमशेर नाड़ा आदि मौजूद थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS