सीएम मनोहर लाल खट्टर ने गुरूद्वारे में टेका मत्था, मांगी जीत की दुआएं

हरियाणा विधान सभा चुनाव (Haryna Assembly Elections) से पहले सभी पार्टियां जनता के साथ देवी देवताओं को भी मनाने में जुट गईं हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने करनाल (Karnal) में मॉडल टाउन गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और आगामी चुनाव में सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।
वह कई भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं के साथ मॉडल टाउन स्थित श्री गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचे जहां चादर चढ़ाते हुए अरदास की और मत्था टेका कर दुआएं मांगी। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के मिशन 75 पार की सफलता की कामना की और प्रदेश वासियों की सुख शांति की भी दुआएं मांगी।
बता दें कि इससे पहले 2018 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के डाचर गुरुद्वारे में नहीं पहुंचने पर सिख समाज ने नाराज होकर बीजेपी के बहिष्कार का ऐलान कर दिया था। गांव डाचर स्थित गुरुद्वारे में फैसला किया था कि सिख समाज मुख्यमंत्री और भाजपा का बहिष्कार करेगा।
इससे पहले 1 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने के पहले भी कई नेताओं के साथ मनोहर लाल खट्टर ने मां दुर्गा का हवन कर आशीर्वाद लिया था। जिसके बाद करनाल विधान सभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल किया था। बता दे कि 90 सीटों वाली हरियाणा विधान सभा में 21 को चुनाव होने है जबकि 24 को परिणाम घोषित होने हैं। उम्मीद है कि 27 को अक्टूबर तक नए मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS