Haryana Elections : कांग्रेस को एक और झटका अंजलि बंसल ने ज्वाइन की भाजपा

हरियाणा विधान सभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) से पहले कांग्रेस (Congress) को एक और झटका लगा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर (Ashok Tanwar) और सीनियर नेता संपत सिंह (Sampat Singh) के बाद अब प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव अंजलि बंसल (Anjali Bansal) ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है।
अंजलि बंसल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वह पंचकूला से पूर्व विधायक स्वर्गीय डी.के.बंसल की पत्नी हैं। वह हरियाणा कांग्रेस में महिला महासचिव रही हैं। इससे पहले उन्होंने पंचकूला से चंद्रमोहन बिश्नोई को टिकट मिलने पर आपत्ति जताई थी।
प्रेस कांफ्रेस कर लगाया पक्षपात का आरोप
इससे पहले टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में मची घमासान के बीच कई नेताओं के टिकट कट गए थे। जिनमें अंजलि बंसल भी एक है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेस करते हुए पार्टी पर पक्षपात का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि आशोक तंवर के साथ उनकी नजदीकी के चलते पार्टी ने उनका टिकट काट दिया।
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व विधायक संपत सिंह ने कांग्रेस में टिकट वितरण से नाराज होकर पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। सभी पार्टियां आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार में जुट गई हैं। जबकि 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाने हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS