हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चिरंजीव को रेवाड़ी से दिया टिकट, तेजस्वी यादव कराएंगे नामांकन

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चिरंजीव को रेवाड़ी से दिया टिकट, तेजस्वी यादव कराएंगे नामांकन
X
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 की भले कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। लेकिन रेवाड़ी से कैप्टन अजय यादव के बजाए उनके बेटे चिरंजीव के कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा कर दी गई है। बिहार के उप मुख्यमंत्री रह चुके तेजस्वी यादव उनके नॉमिनेशन में मौजूद रहेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 की कांग्रेस ने अभी तक सूची जारी नहीं की है। लेकिन कांग्रेस की तरफ से रेवाड़ी सीट पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के बेटे राव चिरंजीव को टिकट दिया गया है। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने प्रेस वार्ता कर घोषणा की है। कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर राव चिरंजीव 3 अक्टूबर को नामांकन करेंगे। उनके नामांकन के दौरान बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौजूद रहेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कैप्टन अजय यादव को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने मंगलवार को प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि रेवाड़ी सीट से चिरंजीव कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। बिहार के उप मुख्यमंत्री रह चुके तेजस्वी यादव उनके नॉमिनेशन में मौजूद रहेंगे। इस दौरान रेवाड़ी की जनता से बेटे कि लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी सीट से उनके बजाए चिरंजीव चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर को नामांकन करेंगे। इस दौरान कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। बिहार से पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नामांकन कराने आएंगे।

राव इंद्रजीत पर किया हमला

प्रेसवार्ता के दौरान कैप्टन अजय यादव ने सीधा राव इंद्रजीत पर हमला बोला है। राव इंद्रजीत पर हमला करते हुए कहा कि क्षेत्र में एम्स के लिए कभी इस्तीफे का रोब नहीं दिखाया। बेटी के टिकट के लिए अब रोब दिखा रहे हैं।

चुनाव डर से मोटर अधिनियम पर ब्रेक

कैप्टन अजय यादव ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के डर से मोटर अधिनियम पर ब्रेक लगाया है। यदि भाजपा को लोग जिताते हैं तो दो महीने बाद भाजपा फिर से लोगों की खाल उतारेगी। ऐसे में प्रदेश की जनता सोच विचार कर फैसला करे।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story