हरियाणा में 13 को लग सकती है आचार संहिता, दिवाली से पहले होंगे विधानसभा चुनाव

हरियाणा में 14वीं विधानसभा को लेकर अगले माह अक्टूबर में चुनाव होंगे। विधानसभा चुनावों के चलते प्रदेश में 13 सितंबर को आचार संहिता 13 सितंबर को आचार संहिता लग सकती है। जिसके बाद दिवाली से पहले चुनाव आयोग की तरफ से मतदान और मतगणना के कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। विधानसभा चुनावों को लेकर 13 सितंबर को आचार संहिता के बाद करीब एक माह में चुनाव संपन्न कर लिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक 13 अक्टूबर या 20 अक्टूबर को मतदान हो सकता है। मतदान के बाद तीन से चार दिन के भीतर वोटों की गणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। ताकि दिवाली से पहले ही मंत्रीपरिषद का शपथग्रहण हो जाए।
सीएम ने भी मध्य अक्टूबर में की चुनाव की पुष्टि
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चुनावों को लेकर पहले ही बयान दे चुके हैं। अगस्त के पहले हफ्ते में मुख्यमंत्री ने कहा था कि सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में आचार संहिता लग जाएगी। अक्टूबर के मध्य में विधानसभा के चुनाव हो जाएंगे। इसके बाद अब 13 सितंबर को आचार संहिता लागू किए जाने की सूचना है।
2014 में 15 अक्टूबर को डाले गए थे वोट
प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर 15 अक्टूबर को मतदान किया गया था। जिसके बाद 19 अक्टूबर को वोटों की गणना कर परिणाम घोषित कर दिए गए। प्रदेश के दसवें मुख्यमंत्री के तौर पर मनोहर लाल ने 26 अक्टूबर को शपथ ले ली थी। यानि की 11 दिन के भीतर नए मुख्यमंत्री का चुनाव हो गया था।
आठ सितंबर को मोदी करेंगे रैली
हरियाणा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय संकल्प रैली करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में जाट बाहुल्य क्षेत्र रोहतक में भाजपा चुनावों को लेकर हुंकार भरेगी। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से 18 अगस्त से निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा 8 सितंबर को ही पूरी होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS